पहले ही दिन 100% का फायदा, 400 रुपये के पार पहुंच गया 208 रुपये का शेयर – Live Hindustan

मुख्य बातें

Avience Biomedicals IPO: एविएंस बायोमेडिकल्स के शेयरों ने बाजार में उतरते ही धमाल मचा दिया है। कंपनी के शेयरों ने पहले ही दिन निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। IPO में एविएंस बायोमेडिकल्स के शेयर का दाम 208 रुपये था। कंपनी के शेयर गुरुवार को 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 395.20 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। बाजार में लिस्ट होते ही कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट और चढ़कर 414.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। यानी, एविएंस बायोमेडिकल्स के शेयर पहले ही दिन अपने IPO प्राइस के मुकाबले करीब 100 पर्सेंट उछल गए हैं।

385 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ कंपनी का आईपीओ
एविएंस बायोमेडिकल्स के आईपीओ (Avience Biomedicals IPO) पर टोटल 385.32 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 401.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 597.23 गुना सब्सक्राइब हुआ। एविएंस बायोमेडिकल्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के कोटे में 196.77 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 1200 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में 2,49,600 रुपये का निवेश करना पड़ा।

क्या करती है एविएंस बायोमेडिकल्स?
एविएंस बायोमेडिकल्स (Avience Biomedicals) की शुरुआत जून 2024 में हुई है। एविएंस बायोमेडिकल्स एक ISO सर्टिफाइड कंपनी है। मोलेक्युलर डायग्नोस्टिक सॉल्यूशंस की मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और एक्सपोर्ट में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा, बायोटेक्नोलॉजी, जेनोमिक्स और IVD इंडस्ट्री पर कंपनी का फोकस है। कंपनी के प्रॉडक्ट्स पैथोलॉजी लैब्स, माइक्रोबायोलॉजी लैब्स, हॉस्पिटल्स और रिसर्च सेंटर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं। मैन्युफैक्चरिंग के अलावा, कंपनी मेडिकल इक्विपमेंट के डिस्ट्रीब्यूटर्स और ट्रेडर्स के रूप में भी काम करती है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट उत्तर प्रदेश के नोएडा में है।

IPO से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी?
IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल एविएंस बायोमेडिकल्स एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग में करेगी। साथ ही, कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी।

एविएंस बायोमेडिकल्स के IPO के डीटेल्स
एविएंस बायोमेडिकल्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 18 जून को खुला था और 22 जून तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 208 रुपये था। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 30 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 23 जून को फाइनल हुआ। धरम देव चौधरी, राम नगीना चौधरी, जनार्दन पाल और दीपा चौधरी कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 87.89 पर्सेंट थी, जो कि अब 64.59 पर्सेंट रह गई है।

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के ‘काम की बात’ वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को ‘खोजने’ में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News