भारत सरकार ने पासपोर्ट को लेकर बड़ा बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि भारतीय पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है. इसे नागरिकता साबित करने का अंतिम सबूत नहीं माना जा सकता. सरकार ने पासपोर्ट और मोबिलिटी सिस्टम को लेकर एक विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि पासपोर्ट भारत सरकार की तरफ से उन लोगों को दिया जाता है जो भारतीय नागरिक होते हैं, लेकिन इसका मुख्य काम विदेश यात्रा को आसान बनाना और दूसरे देशों में पहचान के रूप में इस्तेमाल होना है. हालांकि, इस बीच भारत की पासपोर्ट रैकिंग की बात करें तो हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 के लेटेस्ट एडिशन के अनुसार, भारत दुनियाभर में 80वें स्थान पर है.
भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को दुनियाभर में दर्जनों जगहों पर वीजा-फ्री, वीजा-ऑन-अराइवल या इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) की सुविधा मिलती है. मौजूदा स्थिति 2025 में 85वें स्थान से बेहतर है, लेकिन, भारत अभी भी दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट वाले देशों से काफी पीछे है. लेटेस्ट रैंकिंग के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट होल्डर बिना वीजा के 56 देशों की यात्रा कर सकते हैं, जबकि 170 देशों के लिए वीजा की जरूरत होती है. इनमें से ज्यादातर वीजा-फ्री देश अफ्रीकी और दक्षिण-पूर्वी देश हैं.
ये भी पढ़ें: DRDO Defence System: सैनिकों के कंधे पर मौत का सामान! भारत ने बना लिया ‘हिट-टू-किल’ ब्रह्मास्त्र…अब पाकिस्तान की खैर नहीं
रैंकिंग में सुधार के बावजूद उतार-चढ़ाव
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के पुराने डेटा से पता चलता है कि भारत की रैंकिंग में लगातार सुधार होने के बजाय उतार-चढ़ाव आते रहे हैं. 2006 में भारत 71वें स्थान पर था. अगले कुछ सालों में रैंकिंग धीरे-धीरे गिरी. 2012 में यह 82वें स्थान पर पहुंच गई. इसके बाद थोड़ी रिकवरी हुई, लेकिन, दशक के बीच में भारत की रैंकिंग फिर गिरी. साल 2015 में रैंकिंग 88वें पायदान पर पहुंच गई. यह इंडेक्स के इतिहास में इसके सबसे खराब परफॉर्मेंस में से एक था. इसके बाद पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार हुआ. 2018 में यह 81वें स्थान पर पहुंच गया, लेकिन, कोरोना की महामारी के दौरान यह फिर से नीचे आ गया.
ये भी पढ़ें: Telangana Politics: काम करो या पद छोड़ो!” SIR पर रेवंत रेड्डी का सख्त फरमान, 10 दिन में नेताओं की होगी परीक्षा
4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.