Mirzapur The Movie: गुड्डू भैया-कालीन भैया के बीच अब सचिव जी की एंट्री, 'मिर्जापुर' फिल्म में दिखेगा नया खेल – India.Com

Edited by: Pooja Batra | Updated: Jun 25, 2026, 3:11 PM
Mirzapur The Movie : ओटीटी की सुपरहिट क्राइम फ्रेंचाइज़ी में से एक Mirzapur अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. हाल ही में इसका टीज़र रिलीज़ किया गया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. टीजर में एक बार फिर गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना भैया की वापसी दिखाई गई है, दिलचस्प बात ये है कि इस बार कहानी में कुछ बड़े चेहरे भी शामिल किए गए हैं. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
टीज़र देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बात गद्दी की लड़ाई पहले से भी ज्यादा खूनी और खतरनाक साबित होने वाली है. अली फज़ल (गुड्डू भैया), पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) एक बार फिर आमने-सामने नजर आएंगे. फिल्म को लेकर मेकर्स का दावा है कि इस बार भौकाल पहले से बड़ा होगा. इस बार फिल्म में तीन बड़े चेहरे भी शामिल होने जा रहे हैं. जानते हैं उनके नाम.
फिल्म में रवि किशन, पंचायत फेम जीतेंद्र कुमार और स्त्री 2 फेम अभिषेक बनर्जी फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. हालांकि उनके किरदारों को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों कलाकार कहानी में नया मोड़ लाएंगे. जीतेंद्र कुमार की एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खासा उत्साह है.
फिल्म में कई लोकप्रिय चेहरों की भी वापसी हो रही है. इनमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी समेत अन्य कलाकार हैं. अली फजल ने हाल ही में कहा था कि फिल्म में सीजन 1 के कई महत्वपूर्ण किरदारों की वापसी होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और कहानी में भी ट्विस्ट देखने को मिलेगा.
मेकर्स पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि 'Mirzapur: The Movie' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसा पहली बार होगा जब मिर्जापुर की दुनिया ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर दिखाई देगी.
मिर्जापुर महज़ एक वेब सीरीज नहीं, बल्कि एक पॉप कल्चर फिनॉमेनन बन चुकी है. गुड्डू भैया, कालीन भैया और मुन्ना भैया जैसे किरदारों ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. ऐसे में फिल्म में नए कलाकारों की एंट्री और कहानी के ट्विस्ट ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News