दीपक मोहल पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र घणता में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को बताया कि बच्चों के समुचित पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर कुपोषण जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में परिवार और समाज की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम में पोषण, स्वच्छता और बाल विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और देखभाल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। किशोरी बालिकाओं को आंगनबाड़ी की ओर से डायरी वितरित की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुबीना तोमर ने कहा कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य समाज में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ताकि बच्चों और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पोषण मिल सके। कार्यक्रम में नवीन तोमर, रविता, पुनीता, दिव्यांशी तोमर, आयशा तोमर, निहारिका, अनुष्का, अंशिका सहित अनेक अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play