आईआईएम बोधगया में संघ की राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यालयी कार्यों में इसके अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को प्रथम तिमाही हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के तथागत कक्षागृह में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन संस्थान की निदेशक डॉ. विनिता सिंह सहाय के नेतृत्व तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (स्थानापन्न) आकाश प्रियदर्शी के मार्गदर्शन में हुआ। संचालन सहायक प्रशासनिक अधिकारी (राजभाषा एवं प्रशासन) राजू प्रसाद ने किया। उन्होंने स्वागत भाषण में हिंदी को प्रशासनिक कार्यों को सरल, प्रभावी और जनोन्मुख बनाने का सशक्त माध्यम बताते हुए सभी विभागों में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया।
इस दौरान टिप्पणी लेखन, आलेखन, पत्राचार, राजभाषा नीति, राजभाषा अधिनियम एवं नियमों के अनुपालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को दैनिक कार्यालयी कार्यों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान, त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक प्रगति रिपोर्ट तथा वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से तैयार करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए। अंत में प्रशासनिक अधिकारी (एमडीपी) शत्रुधन प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play