Air Suvidha 2.0 क्या है? इबोला की चिंता के बीच भारत सरकार ने लॉन्च किया खास पोर्टल – AajTak

Feedback
इबोला वायरस बहुत तेजी से डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में फैल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस वायरस की चपेट में अब तक करीब 1,094 लोग आ चुके हैं, जबकि 277 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, फ्रांस के एक डॉक्टर लोगों की मदद के लिए कांगो गए थे, लेकिन वे भी इबोला वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
सिर्फ कांगो ही नहीं, युगांडा में भी इबोला के मामले सामने आ रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस वायरस की वजह से वहां 20 लोगों की मौत हो चुकी है. इबोला के तेजी से फैलने को देखते हुए भारत सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है और Air Suvidha 2.0 पोर्टल लॉन्च किया है.
जानिए Air Suvidha 2.0 क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) ने इबोला वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी  घोषित किया है. इसके बाद भारत सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए मिनिस्ट्री ऑफ़ सिविल एविएशन की वेबसाइट पर Air Suvidha 2.0 को लॉन्च कर दिया.
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप फॉर्म को ऐक्सेस कर सकते हैं. यहां ट्रैवल करने वाले के लिए ऑप्शन्स दिए गए हैं. इनमे से सेलेक्ट करके फॉर्म फिल किया जा सकता है. 
https://airsuvidha.civilaviation.gov.in/
अब जो भी इंटरनेशनल पैसेंजर भारत आएंगे, उन्हें सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना जरूरी होगा. इस फॉर्म में ट्रैवलर को पिछले 21 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री बतानी होगी. साथ ही यह भी बताना होगा कि वह किसी ऐसे देश में गया था या नहीं, जहां इबोला वायरस तेजी से फैल रहा है. अगर उन्हें बुखार या इबोला से जुड़े कोई सिंप्टम्स हैं, तो उसकी जानकारी भी देनी होगी.
Air Suvidha पोर्टल पर सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म यात्रा से 24 घंटे पहले भरना होगा. इसमें पासपोर्ट की जानकारी, फ्लाइट नंबर और दूसरी जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी. फॉर्म भरने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद हेल्थ ऑफिसर  और इमीग्रेशन ऑफिसर को यह दिखाना होगा. इसके बाद ही पैसेंजर को भारत में एंट्री मिलेगी.
जानिए Air Suvidha 2.0 कैसे इबोला वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद करेगा
Air Suvidha पोर्टल पर पैसेंजर द्वारा दी गई जानकारी सीधे भारतीय एयरपोर्ट के हेल्थ ऑफिसर और इमीग्रेशन ऑफिसर तक पहुंच जाती है. इससे हाई-रिस्क पैसेंजर्स की पहचान पहले ही की जा सकती है और जरूरत पड़ने पर उनकी जांच या स्क्रीनिंग की जा सकती है. इसका मकसद इबोला वायरस को भारत में फैलने से रोकना है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News