भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी-20 शृंखला का आगाज 26 जून से हो रहा है। इस सीरीज से सूर्यकुमार यादव युग की समाप्ति और श्रेयस अय्यर युग का उदय होने जा रहा है। अय्यर भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वे भारत के 15वें टी-20 कप्तान बनेंगे। उनसे पहले 14 प्लेयर ऐसे हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में भारत की कप्तानी की है। महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए सबसे लंबे समय तक टी-20 के कप्तान रहे, उन्होंने सबसे ज्यादा मैच भी बतौर कप्तान खेले। कई लोगों को यह डाउट है कि महेंद्र सिंह धोनी ही भारत के पहले टी-20 कप्तान थे। लेकिन ऐसा नहीं है। भारत के पहले टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि वीरेंद्र सहवाग थे। खास बात यह है कि सहवाग के लिए सिर्फ पहले टी-20 मैच में ही कप्तानी की थी। उनके कप्तानी का रिकॉर्ड ऐसा है कि उन्होंने एक टी-20 मैच में कप्तानी की और उस मैच में जीत हासिल की।
वीरेंद्र सहवाग ने 1 दिसंबर 2006 को जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के पहले पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम की कमान संभाली थी। भारत ने उस मैच में दक्षिण अफ्रीका के 126/9 के जवाब में 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2016 के टी-20 विश्व कप तक महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टी-20 टीम के कप्तान रहे। धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी कप्तानी की। अंजिक्य रहाणे ने भी भारत के लिए एक टी-20 मैच में कप्तानी की। विराट कोहली धोनी के बाद लंबे समय तक कप्तान रहे।
साल 2021 में हुए कप्तानी विवादों के बीच कोहली ने टी-20 की कप्तानी खुद ही छोड़ दी थी, उसके बाद उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था। कोहली ने भी लंबे समय तक भारत की कप्तानी की। कोहली के बाद रोहित शर्मा ने कप्तानी का मोर्चा संभाला। उन्होंने धोनी के बाद भारत को साल 2024 में टी-20 विश्व कप भी जिताया और इस फॉर्मेट से सन्यास ले लिया। रोहित शर्मा के समय में ही छोटी-छोटी सोरीजों के लिए भारत के कप्तान बदलते रहे। इस दौरान शिखर धवन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के अलावा बुमराह ने भी कप्तानी की। रुतुराज गायकवाड़ ने भी 2 मैचों में भारत की कमान संभाली। सूर्यकुमार यादव को विश्व कप 2026 तक भारत का कप्तान बनाया गया। उन्होंने भारत को तीसरा टी-20 विश्व कप जिताया। शुभमन गिल ने भी 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी की है और अब श्रेयस अय्यर कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।
(1 || 1) – वीरेंद्र सहवाग
(70 || 42) – एमएस धोनी
(3 || 3) – सुरेश रैना
(2 || 1) – अजिंक्य रहाणे
(48 || 32) – विराट कोहली
(62 || 50) – रोहित शर्मा
(3 || 1) – शिखर धवन
(4 || 2) – ऋषभ पंत
(16 || 10) – हार्दिक पंड्या
(1 || 1) – केएल राहुल
(2 || 2) – जसप्रीत बुमराह
(2 || 2) – रुतुराज गायकवाड़
(50 || 42) – सूर्यकुमार यादव
(5 || 4) – शुभमन गिल
विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play