Saif Ali Khan Attacked Live Updates: हमलावर गिरफ्तार? संदिग्ध को लाया गया बांद्रा पुलिस स्टेशन, जांच जारी – News18 हिंदी

Live
Saif Ali Khan News Live: सैफ अली खान फिलहाल लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें कथित हमलावर को सीढ़ियों से नीचे उतरते समय सीधे कैमरे की तरफ घूरते हुए देखा गया. हालांकि अब तक हमलावर पुलिस के हत्थे नहीं लगा है.
Saif Ali Khan Stabbed News LIVE: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में गुरुवार रात 2 बजे चोरी के इरादे से एक चोर घुसा और उसने एक्टर पर धारदार हथियार से 6 वार करके बुरी तरह घायल कर दिया. इस हमले में सैफ अली खान को गंभीर चोट आई है. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी दो सर्जरी भी हुई है. हमलावर घर से फरार भी हो गया. फिलहाल, पुलिस ने सैफ अली खान की घरेलू सहायिका यानी नौकरानी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. इस भयावह घटना के बाद देर शाम सैफ अली खान की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी और अपना बयान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया.
सैफ अली खान आईसीयू से बाहर आ गए हैं. लीलावती अस्पताल से सैफ का हेल्थ बुलेटिन में बताया गया सैफ को वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, उनती हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. उन्होंने बताया कि सैफ को अभी आराम से जरूरत है.
सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस संदिग्ध को लेकर बांद्रा पुलिस थाने लेकर आई है, जिससे वहां पूछताछ की जा रही है. हमलवार को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की 28 टीमें मिलकर आरोपी को ढूंढ रही थी. घटना के करीब 32 घंटे के बाद मुंबई पुलिस के हाथ एक संदिग्ध आरोपी लगा है.
मुंबई पुलिस दो मजदूरों से पूछताछ कर रही है जो उस बिल्डिंग की छत पर कुछ रखरखाव का काम कर रहे थे, जिसमें अभिनेता सैफ अली खान रह रहे थे. यह प्रारंभिक पूछताछ है जो पुलिस आरोपियों तक पहुंचने वाले किसी भी लिंक का पता लगाने के लिए कर रही है. पुलिस के मुताबिक, घुसपैठिये को उस बिल्डिंग के बारे में पूरी जानकारी थी. उन्होंने कहा कि वह एक शाफ्ट और सीढ़ी का उपयोग करके इमारत के अंदर चला गया लेकिन सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो छठी मंजिल पर रहने वाले निवासी द्वारा लगाया गया था. उन्होंने आगे संकेत दिया कि घुसपैठिए ने भागने के लिए पीछे के गेट का इस्तेमाल किया था और इसलिए वह अन्य सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं हुआ.
आरोपी की तलाश ने मुंबई पुलिस की 20 टीम और क्राइम ब्रांच की 8 टीमें लगी है. कुल 28 टीम मुंबई पुलिस आरोपी की तलाश में है. यह सभी सभी टीमें मुंबई और मुंबई के आस पास के जिलों में आरोपी की तलाश कर रही है. आरोपी की आखिरी लोकेशन बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखी गई है.
अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया सामने आई है. सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्होंने घटनाक्रम को व्यथित और परेशान करने वाला बताया. इसके साथ ही उन्होंने सैफ के जल्द स्वस्थ हो जाने की कामना भी की. सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री स्वरा भास्कर बेबाकी के साथ अपने विचारों को रखती नजर आती हैं. इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सैफ अली खान पर हुआ हमला बेहद परेशान और व्यथित करने वाला है. यह सुनकर राहत मिली कि वह सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है. पूरे परिवार के लिए यह दर्दनाक समय है. उन्हें शक्ति और साहस मिले और सैफ सर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’
सैफ हमला मामले को 24 घंटे हो चुके हैं और आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले का पूरा सच भी अभी सामने नहीं आ पाया है. इस हमले की जो कहानी बताई जा रही है क्या वाकई ऐसा हुआ है या कुछ और. फिलहाल कई सवाल खड़े हैं. पुलिस सैफ के घर में फ्लोरिंग का काम करने आए दो मजदूरों से पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस को ये भी शक है कि सैफ के घर में जो घुसा था उसे ब्लिडिंग के हर एरिया के बारे में सारी जानकारी थी. इसी वजह से उनसे 12वीं मंजिल तक पहुंचने के लिए शाफ्ट का इस्तेमाल किया और एक्टर के घर के अंदर दाखिल हुआ
सैफ अली खान पर हुए हमले की भारतीय फिल्म और टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने निंदा की. संगठन ने कहा कि उन्हें हमले के बारे में जानकर दुख हुआ और उन्होंने इसे ‘अमानवीय’ बताया.
सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी हमले के समय मुंबई में नहीं थीं. उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने परिवार की देखभाल करने के लिए अपने भाई पर गर्व है. सबा पटौदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने भाई सैफ अली खान के साथ एक बड़ी पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा, ‘मैं इस पागलपन भरी घटना से सदमे में हूं. लेकिन आप पर गर्व है भाईजान. परिवार की देखभाल करना और खड़े रहना अब्बा बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे. जल्द स्वस्थ हो जाओ. दुआएं और प्रार्थनाएं हमेशा.’
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, अगर 2.5 इंच का चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी में एक मिलीमीटर और गहरा होता तो उनकी जान को खतरा होता. डॉक्टरों ने एक्टर का ऑपरेशन किया और चाकू का एक हिस्सा निकाला जो उनकी रीढ़ में फंसा था. चाकू का हिस्सा 2.5 इंच आकार का था. चाकू रीढ़ की हड्डी से महज एक मिलीमीटर की दूरी पर था. डॉक्टरों के मुताबिक, अगर चाकू ज्यादा अंदर घुस जाता तो सलाइन फ्लूइड लीक हो जाता और उसकी जान को खतरा हो जाता.

घर में बना छिपकलियों का आतंक, तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिल जाएगा छुटकारा
देसी घी और ड्राई फ्रूट्स से बनी ये रोटी क्यों बन गई सभी की फेवरेट…
इंडिया की टॉप लेडी डॉन: किसी का हुस्न कातिल तो किसी का मिजाज, नीयत खूंखार
न सब्जी…न अनाज, इस फसल की करें खेती, तगड़ी होगी कमाई
हर रोग का तोड़! ये है आयुर्वेद का सबसे असरदार फॉर्मूला, त्वचा से लेकर कई…
एक भूल खराब कर देगी हजारों का फ्रिज…इन बातों का रखेंगे ध्यान
6 एकड़ खेत…30 लाख इनकम, नौकरी छोड़ शुरू की इस फसल की खेती, B.Sc-B.Ed पास….
किसान अपने गाय-भैंस को खिलाएं यह चारा, बाल्टी से बहेगी दूध की धारा
मुर्गी पालन करते समय इन बातों का रखें ध्यान,दिन दूना-रात चौगुना बढ़ेगा कारोबार
लाइव ब्लॉग
14 minutes ago
2 minutes ago
a minute ago
an hour ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News