इंटरनेशनल मार्केट में कितने का मिल रहा क्रूड ऑयल? देश में आज क्या रहेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-NC – India.Com

Petrol-Diesel price today:  इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख बना हुआ है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे मालवाहक जहाजों के निकलने के बाद आपूर्ति की चिंताएं कम हुई हैं, जिससे इंटरनेशल लेवल पर तेल की कीमतें इस सप्ताह भारी गिरावट की ओर बढ़ रही हैंय हालांकि, वैश्विक बाजार में इस बड़ी उथल-पुथल के बावजूद, घरेलू तेल विपणन कंपनियों HPCL, BPCL, IOCL ने आज भी देश के महानगरों और मुख्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है.

शुक्रवार की सुबह से ही वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई. ब्रेंट क्रूड वायदा (Brent Crude Futures) करीब 0.56% की गिरावट के साथ 74.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 0.50% टूटकर 71.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गिरावट के बाद दोनों ही बेंचमार्क इस हफ्ते करीब 7% तक के बड़े नुकसान की ओर अग्रसर हैं. बीते दिन ही यानि गुरुवार को कच्चे तेल ने 69.87 डॉलर के ए निचला स्तर छुआ था, जो कि इसके मार्च के उच्चतम स्तर 119.54 डॉलर से करीब 41.7 % नीचे है.

इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट के बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल कीमतें स्थिर हैं. अलग-अलग राज्यों में स्थानीय करों (VAT) और माल ढुलाई शुल्क के कारण कीमतें अलग-अलग हैं..

दिल्ली-NCR: दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत Rs 102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत Rs 87.67 प्रति लीटर पर स्थिर है.
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल Rs 111.21 प्रति लीटर और डीजल Rs 95.20 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है.

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: नवाबों के शहर लखनऊ में आज पेट्रोल Rs 102.04 प्रति लीटर और डीजल Rs 95.36 प्रति लीटर पर बिक रहा है.
पटना, बिहार: बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत Rs 113.65 प्रति लीटर और डीजल Rs 99.36 प्रति लीटर बनी हुई है.
बेंगलुरु और कोलकाता: बेंगलुरु में पेट्रोल Rs 102.84 और कोलकाता में Rs 103.94 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है.
बता दें कि तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी करती है. आप देश के किसी भी हिस्से में बैठे हों, आप अपने मोबाइल पर अपने लोकल एरिया के पेट्रोल-डीजल के दाम को मंगवा सकते हैं. इसके लिए आपको कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट या SMS के माध्यम से, जैसे RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर आसानी से जान सकते हैं. RSP कोड आपको तेल कंपनियों की बेवसाइट पर मिल जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News