भाषा हमेशा धारा प्रवाह होनी चाहिए: बोरवणकर – Live Hindustan

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में क्षेत्रीय रेलवे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक गुरुवार को महाप्रबन्धक सभाकक्ष में हुई। महाप्रबन्धक ने राजभाषा बैठक में दिए गए सुझाव को क्रियान्वित करने एवं राजभाषा की बैठक समय से कराना सुनिश्चत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिन्दी के कार्य पर किसी प्रकार की टिप्पणी न हो, भाषा हमेशा धारा-प्रवाह होनी चाहिए। महाप्रबन्धक बोरवणकर ने अखिल रेल हिन्दी नाटक प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति की ओर से प्रस्तुत नाटक ‘प्रेशर‘ को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए तीसरा स्थान मिलने पर कला समिति को बधाई दी। उन्होंने राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं शब्दों के शुद्धीकरण पर जोर दिया।
मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रकाश चन्द्र जायसवाल ने कहा कि हमने राजभाषा संबंधी वार्षिक कार्यक्रम में दिए गए सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने पिछली बैठक के कार्यवृत्त को पूरा करने पर जोर दिया। वरिष्ठ अनुवादक/प्रभारी, राजभाषा अनामिका सिंह ने बाबा नागार्जुन की जीवनी पर प्रस्तुति दी।बैठक में इंजीनियरिंग विभाग ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी। बैठक में अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख विभागाध्यक्ष, तीनों मंडलों के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, कारखानों एवं उत्पादन इकाइयों के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी आदि उपस्थित थे। संचालन राजभाषा अधिकारी गोपाल प्रसाद गुप्ता ने किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News