Train latest updates: भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों के सफर को सुगम और आरामदायक बनाने के प्रयास में लगा है. गर्मी के मौसम में यात्रियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया है, जबकि लखनऊ और जयपुर मंडलों में तकनीकी कार्यों के चलते दर्जनों ट्रेनों के रूट बदले गए हैं.
यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल (ECR) ने पांच जोड़ी यानी 10 स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस विस्तार से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में बड़ी सहूलियत होगी. गुजरात और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है. अहमदाबाद और पटना के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 09447/48 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन का एक और एक्सट्रा फेरा चलाने का निर्णय लिया गया है. गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल अब अहमदाबाद से 01.07.2026 को भी संचालित होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल पटना से 03.07.2026 को अपनी सेवाएं देगी.
यदि आप उत्तर प्रदेश या बिहार की तरफ यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) में बदलाव किया जा रहा है, जिसके चलते 24 जून से 13 सितंबर 2026 तक ट्रेनों का सुचारू परिचालन प्रभावित रहेगा. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि इस कार्य को समय से पूरा करने के लिए कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजनेट किया जा रहा है, जबकि कई मुख्य ट्रेनों का रूट बदला गया है. 27 जून से गोरखधाम एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने नियमित मार्ग लखनऊ स्टेशन के बजाय उतरेटिया, आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, ऐशबाग, मल्हौर और मानक नगर स्टेशनों के रास्ते चलाई जा रही हैं.
सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि पश्चिम भारत में भी रेल यातायात प्रभावित हुआ है. उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के मंडावरिया-किशनगढ़ स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 292 पर आरसीसी (RCC) बॉक्स बदला जा रहा है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया गया है. इसके कारण फालना रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई रेल सेवाएं अस्थाई रूप से प्रभावित होंगी। इस ब्लॉक के कारण निम्नलिखित ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED