हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल पैशन की लाइनअप का एक नया वैरिएंट जोड़ा किया है। इस वैरिएंट का नाम पैशन+ डिस्क है। नया वैरिएंट युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, खासकर जो ग्राहक पहली बार मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए ये एक स्टाइलिश और कई फीचर्स वाला ऑप्शन माना जा रहा है। ये मोटरसाइकिल परफॉर्मेंस, फीचर्स और फ्यूल इकॉनमी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन भी है।
इस मोटरसाइकिल के मुख्य अपडेट में फ्रंट व्हील पर नया डिस्क ब्रेक सेटअप है। इससे पैशन+ कम्यूटर मोटरसाइकिल की ब्रेकिंग कैपेसिटी बेहतर होगी और ड्रम ब्रेक सेटअप की तुलना में पैसेंजर को बेहतर सुरक्षा मिलेगी। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 84,128 रुपए रखी गई है। पैशन+ डिस्क वैरिएंट को चार डुअल-टोन कलर्स हैवी ग्रे, डार्क इंडस्ट्रियल ग्रे, नेक्सस ब्लू और पर्ल रेड में खरीद पाएंगे। उम्मीद है कि इस मोटरसाइकिल के आने से कंपनी के 100cc कम्यूटर पोर्टफोलियो का विस्तार होगा।
₹ 80,328 – 84,128
₹ 81,063 – 84,751
₹ 90,498 – 95,098
₹ 55,992 – 66,382
>> सामने नए डिस्क ब्रेक सेटअप के अलावा, हीरो मोटोकॉर्प ने पैशन+ डिस्क वैरिएंट के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी अपडेट किया है। अब इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जिसमें रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सर्विस रिमाइंडर, लो फ्यूल इंडिकेटर, ट्रिप कंप्यूटर, स्पीडो और ओडो रीडआउट जैसे एडवांस्ड फीचर्स हैं।
>> इसका ब्लूटूथ सुइट काफी बेसिक है। इसमें नेविगेशन या म्यूजिक कंट्रोल जैसे एडवांस्ड फीचर्स नहीं हैं। हालांकि, कॉल अलर्ट और SMS अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अन्य खास फीचर्स में सेगमेंट में पहली बार LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और इंजन कट-ऑफ फीचर के साथ साइड स्टैंड इंडिकेटर शामिल हैं।
पैशन पैशन+ डिस्क का इंजन
पैशन पैशन+ डिस्क में 100cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है, जो लगभग 8 bhp की पीक पावर और 8 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए इस इंजन में i3S इंजन स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसका माइलेज करीब 71 km/l है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play