ब्राह्मण होने की वजह से सीट से उठा दिया, बीजेपी सांसद ने अपने ही विधायक पर लगाया गंभीर आरोप – Live Hindustan

बीजेपी की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें पहली पंक्ति में बैठने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण होने की वजह से उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया। वह पुणे में मराठा अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थीं। यूपीएससी और एमपीएससी की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को सम्मानित करने के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्रण फडणवीस भी मौजूद थे।
मेधा कुलकर्णी ने कहा कि विधायक अभिमन्यु पवार ने उनसे कहा कि कार्यक्रम मराठा समुदाय के लिए है और इसलिए आप पहली पंक्ति में ना बैठें। इसके बाद मेधा कुलकर्णी कार्यक्रम छोड़कर ही चली गईं। उन्होंने कहा, वह अकेली सांसद थीं जो कि कार्यक्रम में पहुंची थीं। ऐसे में प्रोटोकॉल को देखते हुए ही वह पहली पंक्ति में बैठने जा रही थीं। तभी पवार ने जाति का जिक्र कर दिया और कहा कि पहली पंक्ति में उनके बैठने से बवाल हो सकता है।
विधायक अभिमन्यु पवार ने सफाई देते हुए कहा कि मेधा कुलकर्णी को गलतफहमी हो गई है। उन्होंने जाति का जिक्र नहीं किया था और ना ही उनकी कोई ऐसी भावना थी। अभिमन्यु पवार औसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने कहा, मैंने यही कहा था कि नरेंद्र पाटिल महामंडल अध्यक्ष हैं और उन्हें पहली पंक्ति में बैठना है। बाकी विधायक और सांसद दूसरी पंक्ति में बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोगों ने भी मेरी बात सुनी थी। मैंने जाति के आधार पर कोई बात नहीं कही है।
मेधा कुलकर्णी ने कहा कि 2019 में उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, इसके बाद भी वह अभिमन्यु पवार के लिए ब्राह्मण वोट जुटाने के लिए मैदान में उतरी थीं। उन्होने कहा, किसी भी सरकारी कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था जाति के आधार पर नहीं बल्कि सरकारी प्रोटोकॉल के हिसाब से तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पवार को किसने किसी को सीट से उठाने का अधिकार दिया था। क्या वह खुद को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी मानते हैं। उन्होंने पवार पर यह भीआरोप लगया कि उन्होंने ही पहले ही पुलिसकर्मियों को बता दिया था कि उनके द्वारा आमंत्रित लोगों को कार्यक्रम में प्रवेश ना दिया जाए।
मेधा कुलकर्णी ने कहा, हमें हिंदू बनकर जीना सीखना चाहिए। कुलकर्णी ने कहा कि कार्यक्रम में आगे की पंक्ति में बैठने का उन्हें शौक नहीं था लेकिन जाति को मुद्दा बनाया गया जो कि आपत्तिजनक था। वहीं अभिमन्यु पवार ने कहा, अगर मेरे शब्दों की वजह से किसी को बुरा लगा है तो इसका मुझे दुख है। बाकी कार्यक्रम में रहना या फिर चली जाना, उनका निजी फैसला था।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News