Breaking News: पाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का आया भूकंप, नुकसान की कोई खबर नहीं – India.Com

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान के कई इलाकों में शनिवार, 27 मई 2026 की सुबह भूकंप महसूस किया गया, इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई. geo.tv के मुताबिक, भूकंप की वजह से लोगों में हलचल मच गई, लेकिन किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) और पाकिस्तान मेटेरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (PMD) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.4 थी.इस भूकंप का केंद्र हिंदूकुश पर्वतीय क्षेत्र (अफगानिस्तान) में था. गहराई करीब 215 किलोमीटर बताई गई, जिसकी वजह से झटके दूर-दूर तक महसूस हुए लेकिन नुकसान कम हुआ. geo.tv के मुताबिक, झटके खैबर पख्तूनख्वा (KP), इस्लामाबाद, रावलपिंडी और पंजाब के कई जिलों में महसूस किए गए. पेशावर, स्वात, मनसेहरा, एबटाबाद, मुल्तान समेत 15 से ज्यादा जिलों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.

भूकंप की गहराई ज्यादा होने से इमारतों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा. स्थानीय आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है. पाकिस्तान भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में है क्योंकि यह इंडियन और यूरेशियन टेक्टॉनिक प्लेट्स के बीच स्थित है. ऐसे मध्यम भूकंप यहां आम हैं, लेकिन गहरे फोकस वाले झटके अक्सर कम नुकसान पहुंचाते हैं.

लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे शांत रहें और आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें. आफ्टरशॉक्स की भी संभावना बनी रहती है. पाकिस्तान सरकार और स्थानीय प्रशासन ने निगरानी बढ़ा रखी है.

खबर अभी अभी आई है, बढ़ाई जा रही है…

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Pakistan की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News