भास्कर अपडेट्स: ED ने क्वालिटी लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर्स की ₹442.85 करोड़ की सपंत्ति जब्त की, बैंक धोखाधड़… – Dainik Bhaskar

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने डेयरी और आइसक्रीम क्षेत्र की बड़ी कंपनी क्वालिटी लिमिटेड के पुराने प्रमोटर्स की 442.85 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की हैं।
बैंक धोखाधड़ी के आरोप में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में यह संपत्ति जब्त की हैं। ED ने जानकारी दी कि सिद्धांत गुप्ता और संजय ढींगरा ने डमी कंपनियां बनाकर ये संपत्तियां खरीदी थीं।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
कर्नाटक के हम्पी मंदिर में केले पर बैन, हाथी को खिलाने से रोकने के लिए लिया गया फैसला
कर्नाटक के हम्पी मंदिर ने मंदिर परिसर में केले पर प्रतिबंध लगा दिया। 7वीं सदी में बने भगवान शिव के इस मंदिर के प्रबंधन ने गुरुवार को यह जानकार दी। मंदिर के बंदोबस्ती अधिकारी हनुमंतप्पा ने कहा कि प्रतिबंध को गलत संदर्भ में न लें और इसे विवाद का विषय न बनाएं।
भक्त हाथी को खिलाने के लिए केले लाते हैं। ज्यादा केले खाने से हाथियों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा भक्त केले के छिलके और थैलियां (जिसमें वे केले लाते हैं) भी इधर-उधर छोड़ जाते हैं। मंदिर को दक्षिण काशी के रूप में जाना जाता है। यहां रोजाना करीब 5 हजार भक्त आते हैं। विशेष दिनों और वीक ऑफ यह 50 हजार तक पहुंच जाती है।
कर्नाटक में गार्ड्स को गोली मारकर ₹93 लाख लूटे, ATM में कैश भरने के दौरान हुई घटना
कर्नाटक के बीदर में गुरुवार को हथियारबंद लुटेरों ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स को गोली मारकर 93 लाख रुपए लूट लिए। इसमें दोनों गार्ड्स की मौत हो गई। बीदर शहर के शिवाजी चौक की है। गार्ड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ATM में कैश भर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि घटना बाइक सवार लुटेरों ने आठ राउंड फायरिंग की और कैश लेकर फरार हो गए। मृतकों की पहचान गिरि वेंकटेश और शिवा काशीनाथ के रूप में हुई है। दोनों ATM में कैश रिफिल करने वाली कंपनी CMS में काम करते थे।
रिपब्लिक डे की फ्लाईपास्ट परेड में ALH ध्रुव और तेजस उड़ान नहीं भरेंगे, हादसे के बाद फैसला लिया
रिपब्लिक डे पर होने वाली फ्लाईपास्ट परेड में इस बार ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर और सिंगल इंजन लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस शामिल नहीं होगा। एयरफोर्स के अधिकारी ने बताया कि हाल ही में एक ALH-ध्रुव के एक्सीडेंट होने के बाद यह निर्णय लिया गया। वहीं, तेजस को शामिल न करने को लेकर उन्होंने बताया कि एयरफोर्स ने रिपब्लिक डे परेड में सिंगल इंजन वाले एयरक्राफ्ट का प्रदर्शन बंद कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
असम खदान हादसे की SIT जांच होगी; सरकार पीड़ित परिवारों को मुआवजा देगी, 220 खदानें भी बंद होंगी
असम सरकार ने गुरुवार को उमरंगसो कोयला खदान हादसे की न्यायिक जांच और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम से जांच करवाने की घोषणा की है। दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो इलाके में एक कोयला खदान में 6 जनवरी को अचानक पानी भर गया था, जिससे नौ मजदूर खदान में फंस गए थे। हादसे में अब तक चार रैट माइनर्स की मौत हो चुकी है। पांच मजदूर अभी भी खदान में फंसे हुए हैं।
राज्य सरकार ने पीड़ितों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की, साथ ही में सभी 220 ऐसी ही खदानों को बंद करने की भी घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें…
6,000 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी- ED का कोलकाता और हावड़ा में बिजनेसमैन के 3 ठिकानों पर छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को 6,000 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में कोलकाता और हावड़ा में तीन अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापा व्यवसायी दीपक जैन के आवास और कार्यालयों पर की गई। पहला कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके बेहाला में और दूसरा कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के शिबपुर में है।
ED के मुताबिक मामले की जांच के दौरान उसे कई फर्जी कंपनियों और एजेंसियों का पता चला, जो अपराध में शामिल थीं। यह व्यक्ति ऐसी ही एक एजेंसी का निदेशक है और धोखाधड़ी के लिंक और पैसे की हेराफेरी कैसे की गई, इसका पता लगाने के लिए तलाशी ले रहे हैं।
कोल स्कैम केस की सुनवाई से हटे सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस केवी विश्वनाथन, बोले- इसी केस में वकील था
सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस केवी विश्वनाथन ने कोयला घोटाला मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। जस्टिस विश्वनाथन ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि वे इस मामले में वकील के तौर पर पेश हुए थे। जस्टिस विश्वनाथन के हटने के बाद CJI संजीव खन्ना ने कहा कि वे 10 फरवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में मामलों की सुनवाई के लिए 3 जजों की बेंच का पुनर्गठन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
मणिपुर में अरमबाई टेंगोल के 6 संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार; फिरौती के लिए अपहरण किया था
मणिपुर के थौबल में एक व्यक्ति की मौत के सिलसिले में कट्टरपंथी मैतेई समूह अरमबाई टेंगोल के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध सदस्यों ने मंगलवार को फिरौती के लिए मोहम्मद नवाश का उसके घर से अपहरण कर लिया था।
नवाश को थौबल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सगोलसेम चिंगखेंगनबा सिंह (25), चिंगखम सनतोम्बा सिंह (19), सपम सोमोरजीत सिंह (32), मैबाम बोकेनजीत सिंह (24), अथोकपम जीबन सिंह (30) और चिंगखम मणि सिंह (41) के रूप में हुई है।
अरमबाई टेंगोल ने एक बयान में दावा किया कि उसकी यूनिट 2 एंड्रो शाखा के सदस्य इस घटना में शामिल नहीं थे।
ISRO ने स्पेडेक्स डॉकिंग मिशन पूरा किया, भारत अंतरिक्ष में डॉकिंग करने वाला चौथा देश बना
भारत अंतरिक्ष डॉकिंग में सफलता प्राप्त करने वाला चौथा देश बन गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 16 जनवरी को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) के तहत दो सैटेलाइट का सफलतापूर्वक डॉकिंग किया। इसरो ने इस मौके पर पूरी टीम को बधाई दी।
दरअसल, 12 जनवरी को इसरो ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट यानी स्पेडेक्स का सफल ट्रॉयल किया था। इसरो ने 2 स्पेस सैटेलाइट के बीच दूरी पहले 15 मीटर, फिर 3 मीटर तक रखी। इसके बाद दोनों सैटेलाइट को वापस सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…
दिल्ली-NCR में फिर से बढ़ा पॉल्यूशन, AQI 344 पार; 10-12वीं की क्लासेस हाइब्रिड मोड पर
दिल्ली में बढ़ते ठंड और कोहरे के बीच एयर पॉल्यूशन में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण बुधवार को दिल्ली-NCR में GRAP-4 प्रतिबंध लागू किए गए हैं। दिल्ली में IX और XI तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में क्लासेस चलेंगी। बुधवार को दिल्ली में AQI 344 दर्ज किया गया था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News