झांसी। झांसी मेडिकल कॉलेज में दबंगों की दबंगई का मामला सामने सामने आया है। किसी बात को लेकर हुए विवाद में तीमारदार के साथ मारपीट कर दी। यह आरोप पीड़ित ने लगाए हैं। बताया कि मारपीट में उसका सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर कुत्ते से कटवा दिया। वहीं पुलिस ने मामला शांत कराया है। महोबा निवासी मुन्ना अपने दोस्त के पिता मनोज को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि वह बाहर खड़ा था। तभी मुन्ना से वहां चार-पांच गार्ड्स आए गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो इन लोगों ने लाठी से मारपीट कर दी।
उसने विरोध किया तो सभी ने उसे डंडे मारे। बताया, करीब 20-25 डंडे मारे। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। वह भागने लगा तो इन लोगों ने दौड़कर उसे पीटा। बाद में कुत्ते से कटवाया। जिससे उसकी कमर के नीचे कुत्ते के दांत लग गई। घटना के बाद मुन्ना और उसका दोस्त दहशत में आ गए। दोस्त ने बताया कि मारपीट में मुन्ना का सिर फट गया। इतना ही नहीं, आरोप है कि उसके बाद उस पर कुत्ता भी छोड़ दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि वहां पहुंचे सिपाहियों ने मामला सामने आया है। वहीं दूसरी तरफ मामले में कॉलेज प्रशासन और पुलिस की ओर कोई अधिकारिकत बयान सामने नहीं आए हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play