मझगांव : भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण – Live Hindustan

मझगांव, संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी के विधायक जयराम महतो व जनप्रतिनिधियों ने मझगांव प्रखंड कार्यालय परिसर के बाहर स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण के बाद मझगांव विधानसभा के मझगांव प्रखंड कृषि फार्म मैदान में शनिवार को जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर बरसे हुए कहा कि यहां के आदिवासी-मूलवासी विकास योजनाओं से वंचित है। दूसरे राज्य के युवाओं को झारखंड में नौकरी दी जा रही है। 25 वर्ष बाद कुछ झारखंड आंदोलनकारी का चिह्नित किया गया है लेकिन दुर्भाग्य वश आधे से अधिक आंदोलनकारी गुजर चुके हैं।
उन्हें आज भी सर्टिफिकेट के अलावा कुछ नहीं मिला है। यहां के लोग दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करने को विवश हैं। आज कोल्हान सहित मझगांव प्रखंड के विद्यालयों में चारदीवारी नहीं है भवन की कमी है। विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। राज्य भर में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है और साथ में ही पंचायत पंचायत दारू की दुकान खोली जा रही है। पूरे कोल्हान में 100 पूंजीपत्तियों मे एक भी आदिवासियों का नाम नहीं है। मौके पर मझगांव मुखिया रिलन आभा मधु धान, मोहम्मद फैयाज, मुखिया निरंजन गौंड,जगदीश चंद्र महतो, भास्कर महाकुड, राजेंद्र मेलगंडी, प्रेम महतो, मोतीलाल, सिराजुद्दीन, कुर्बान सहित विधानसभा क्षेत्र से आए पार्टी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News