Gaurav Khanna Divorce: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. Lock Upp के दूसरे सीजन में आकांक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की और बताया कि वह और गौरव अब तलाक ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि पिछले एक साल से दोनों इस बारे में बातचीत कर रहे थे. आकांक्षा ने बताया कि दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं और यह बात अब तक सामने नहीं आई थी.
आकांक्षा ने बताया कि उनके और गौरव के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों आज भी बात करते हैं. हालांकि, समय के साथ दोनों को महसूस हुआ कि उनकी प्राथमिकताएं और भविष्य को लेकर सोच अलग-अलग है. इसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. इससे पहले भी गौरव ने एक रियलिटी शो के दौरान पिता बनने की इच्छा जाहिर की थी, जबकि आकांक्षा उस समय मां बनने के लिए तैयार नहीं थीं. इसके बाद से दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू हो गई थी.
आकांक्षा ने आगे बताया कि परिवारों की तरफ से भी उन्हें कुछ समय अलग रहने की सलाह दी गई थी, ताकि दोनों अपने रिश्ते को बेहतर तरीके से समझ सकें. उनके मुताबिक, कई बार दूरी से रिश्ते की अहमियत समझ आती है, लेकिन इस मामले में दोनों ने महसूस किया कि उनका आगे का रास्ता अलग हो सकता है. आकांक्षा ने ये भी बात कि रिश्ते में चेंज उस समय ज्यादा महसूस हुआ, जब गौरव एक बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बने थे.
आपको बता दें गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी की थी. पिछले कई सालों से दोनों टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते रहे हैं. अब आकांक्षा के बयान के बाद उनके रिश्ते को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. फिलहाल, दोनों की ओर से यही संकेत मिला है कि यह फैसला आपसी समझ के साथ लिया गया है.
(इनपुट-एजेंसी के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED