PM Narendra Modi Seychelles Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सेशेल्स का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘Guardian of the Blue Horizon’ प्रदान किया गया है. ये सम्मान उन्हें जलवायु परिवर्तन से निपटने, हरित विकास (Green Growth), समुद्री संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने में उनके नेतृत्व के लिए दिया गया.
सेशेल्स सरकार की तरफ से जारी प्रशस्ति पत्र में प्रधानमंत्री मोदी के उन प्रयासों का उल्लेख किया गया है, जिनके माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु कार्रवाई को वैश्विक मंच पर मजबूती से उठाया. साथ ही ब्लू इकोनॉमी, समुद्री संसाधनों के जिम्मेदार इस्तेमाल और छोटे द्वीपीय विकासशील देशों (Small Island Developing States) के समर्थन में भारत की भूमिका की भी सराहना की गई.
सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित बताया. उन्होंने कहा कि ये सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन सभी भारतीयों का है जो प्रकृति के संरक्षण और टिकाऊ विकास के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने दोहराया कि भारत भविष्य में भी जलवायु परिवर्तन से लड़ने, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत करता रहेगा.
Grateful to the people and Government of Seychelles as well as President Herminie for conferring upon me the ‘Guardian of the Blue Horizon.’
I humbly accept this honour and dedicate it to all those countries that are fighting the challenge of climate change and consider… pic.twitter.com/iI4c7BjnFq
— Narendra Modi (@narendramodi) June 28, 2026
पिछले कुछ सालों में भारत ने अक्षय ऊर्जा, सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं. अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) जैसी पहल के जरिए भी भारत ने दुनिया को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में साथ आने का संदेश दिया है. यही वजह है कि वैश्विक स्तर पर भारत की पर्यावरण नीति को लगातार पहचान मिल रही है.
ये पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी को पर्यावरण और सतत विकास के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला हो. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें Champions of the Earth Award से सम्मानित किया था, जो पर्यावरण के क्षेत्र में संगठन का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है. इसके अलावा उन्हें Seoul Peace Prize भी मिल चुका है. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने कृषि सुधार, खाद्य सुरक्षा और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए Agricola Medal से भी सम्मानित किया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED