राम मंदिर को लेकर सीएम योगी का अखिलेश यादव पर हमला, भारत ने फिर पाकिस्तान को लताड़ा; टॉप-5 – Live Hindustan

Top News Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वालों को अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने का कोई अधिकार नहीं है। हाथरस में विकास परियोजनाओं के कार्यक्रम में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या पहले ही विश्व स्तर पर अपनी धार्मिक पहचान बना चुकी है, जबकि अखिलेश यादव सत्ता में आने पर इसे ‘बेमिसाल धार्मिक नगरी’ बनाने का वादा कर रहे हैं। योगी ने पूछा कि आप अयोध्या को क्या बनाओगे? पहले अपना इतिहास देखिए और उंगली उठाने से पहले अपनी गिरेबान में झांकिए। दूसरी ओर विदेश मंत्रालय ने कराची में रेंजर्स कैंप पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि आतंकवाद पालने वाले देश को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने घर की स्थिति देखनी चाहिए। पाकिस्तान ने हमले में भारत का हाथ बताने का दावा किया था, जिसे भारत ने पूरी तरह निराधार करार दिया। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। हाथरस में 548 करोड़ रुपये की 143 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या पहले ही विश्व पटल पर अपनी अनूठी पहचान बना चुकी है। मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव के बयान पर करारा जवाब देते हुए कहा कि मैंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष का बयान पढ़ा। वे कह रहे हैं कि उनकी सरकार आएगी तो अयोध्या को बेमिसाल धार्मिक नगरी बना देंगे। आप अयोध्या को धार्मिक नगरी क्या बनाओगे? पहले अपना इतिहास तो देख लीजिए। उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकिए। पढ़ें पूरी खबर…

भारत ने कराची में पाकिस्तान रेंजर्स कैंप पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के निराधार आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को कहा कि आतंकवाद को पालने वाले देश को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। गौरतलब है कि शनिवार रात कराची के सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। हमले में छह आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि एक को जीवित पकड़ा गया। इस दौरान चार अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए। पढ़ें पूरी खबर…

वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने हजारों परिवारों को तबाह कर दिया। इस त्रासदी में अर्जेंटीना के फुटबॉलर लुकास ट्रेजो का पूरा परिवार शोक की चपेट में आ गया। वेनेजुएला के शीर्ष क्लब के खिलाड़ी ट्रेजो की पत्नी यानिना मारानेला और उनके दो छोटे बच्चे मलबे में दबकर जान गंवा बैठे। क्लब ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि भूकंप के समय ट्रेजो राजधानी काराकास में टीम के साथ मैच तैयारी कर रहे थे, जबकि उनका परिवार तटीय क्षेत्र प्लाया ग्रांडे के अपार्टमेंट में था। इमारत ढहने से तीनों की मौत हो गई। स्थानीय बचाव दल ने उनके शव बरामद कर लिए। पढ़ें पूरी खबर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ की मानद उपाधि प्रदान की। यह किसी विदेशी राष्ट्र से उन्हें मिला 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे जलवायु परिवर्तन से जूझ रहे सभी देशों को समर्पित किया। सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में उन्होंने कहा कि सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति हर्मिनी का हृदय से आभारी हूं। मैं इस सम्मान को उन सभी देशों को समर्पित करता हूं जो पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती है, जिसका हमें मिलकर सामना करना होगा। पढ़ें पूरी खबर…

सऊदी अरब के रास तानुरा में अरामको कंपनी के हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा बड़ी तेल रिफाइनरी के पास हुआ। सभी मृतक सऊदी नागरिक थे। कारणों की जांच जारी है। इसी दिन फ्रांस के पूर्वी हिस्से में नैन्सी शहर के पास एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोगों की जान चली गई। दोनों हादसों में बचाव अभियान तुरंत शुरू किए गए, लेकिन किसी की जान नहीं बचाई जा सकी। पढ़ें पूरी खबर…

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News