कल का मौसम, 29 जून: सोमवार को होगी भारी बारिश, गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं – Live Hindustan

29 जून को देश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह बताया गया है। पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत, मध्य भारत और पश्चिमी तट के कई राज्यों में हल्की से मध्यम होगी। कई स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में भी धीरे-धीरे मॉनसून की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है।

उत्तर भारत की बात करें तो सोमवार को उत्तराखंड में भारी वर्षा की शुरुआत होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में वर्षा की गतिविधियां तेज रहेंगी। पश्चिम मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 29 जून को मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा का अनुमान है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी हो सकती है। बिहार और ओडिशा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी वर्षा की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

दक्षिण और पश्चिम भारत में भी मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कोंकण-गोवा में भारी वर्षा की संभावना है, जबकि मध्य महाराष्ट्र में भी कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में अगले सप्ताह बढोतरी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व कोटा उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान पूर्वी भाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। इसके साथ ही राज्य में तेज गर्मी का दौर जारी है। शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस फलोदी में रहा।

अरुणाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-तूफान को देखते हुए निचले सुबनसिरी, लेपाराडा, निचले सियांग, पापुम पारे और पूर्वी सियांग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 28 से 29 जून के दौरान इन क्षेत्रों में तेज बारिश, बिजली गिरने और आंधी की आशंका जताई गई है। पश्चिमी कामेंग, पाक्के-केसांग, पूर्वी कामेंग, कामले और लोअर दिबांग वैली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर 200 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना है, जिससे भूस्खलन, अचानक बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्क रहने और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News