केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी '10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी', तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़ – Jagran

केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया खुलासा सामने आया है। पुलिस रिपोर्ट से ये बात सामने आई है कि आरोपी सिया गोयल के प्रेमी चेतन ने पुलिस से बचने के लि …और पढ़ें
केतन अग्रवाल हत्याकांड।
चेतन ने पुलिस से बचने को बनाई ’10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी’।
गर्मी में हुडी पहनना और सीसीटीवी फुटेज बनी पोल की वजह।
सिया और चेतन ने मिलकर केतन को लोहगड़ किले पर मारा।
डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। 18 जून को हुए इस खौफनाक हत्याकांड को आज दस दिन बीत चुके हैं और पुलिस जांच में आय दिन कोई ना कोई बड़ा खुलासा सामने आ रहा है, जिसमें सभी के होश उड़ाने दिए हैं। ।
इसी क्रम में अब एक ऐसा हैरान कर देने वाला सच सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक, केतन की हत्या को अंजाम देने के लिए मुख्य आरोपी सिया गोयल के प्रेमी चेतन चौधरी ने ’10-घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी’ बनाई थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी चेतन पूरे 10 घंटे तक अपना मोबाइल डेटा बंद कर और फोन दुकान पर छोड़कर डिजिटल दुनिया से गायब (घोस्ट) हो गया था, ताकि पुलिस को उस पर शक न हो। हालांकि भारी गर्मी में विंटर हुडी पहनने की एक छोटी सी गलती और सीसीटीवी फुटेज ने उसकी इस चालाकी की पोल खोल दी। 
पुलिस के अनुसार शादी रोकने के लिए सिया और चेतन ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 18 जून की सुबह केतन अपनी मंगेतर सिया को पिक करके लोहगड़ किले के लिए निकला। इसी दिन चेतन ने खुद को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए एक ‘डिजिटल ब्लैकआउट’ (मोबाइल बंद करने का) प्लान तैयार किया। 
सुबह 7:00 बजे चेतन ने सबसे पहले अपने मोबाइल का इंटरनेट और डेटा पूरी तरह बंद कर दिया, ताकि मोबाइल टावर उसकी लोकेशन को ट्रैक न कर सकें। इसके बाद सुबह 8:00 बजे चेतन ने अपना फोन अपनी दुकान पर ही छोड़ दिया और कर्मचारियों से कहा कि जो भी फोन आए, वे खुद बात करें। वह पुलिस को यह दिखाना चाहता था कि वह दिनभर अपनी दुकान पर ही था।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12:00 बजे बिना किसी डिजिटल सबूत के चेतन लोहगड़ किले की तरफ बढ़ा। रास्ते में बात करने के लिए उसने अपने एक कर्मचारी का फोन इस्तेमाल किया।
फिर दोपहर 2:00 बजे अपनी पहचान छुपाने के लिए चेतन ने 33 डिग्री की कड़कती धूप में भी एक मोटी विंटर हुडी पहन रखी थी। वह किले के रास्ते पर केतन और सिया का पीछा कर रहा था।
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे किले के एक सुनसान हिस्से विंचू काटा रिज पर पहुंचते ही सिया ने तय प्लान के मुताबिक बैठने का इशारा किया। तभी चेतन झाड़ियों से निकला और केतन को 400 फीट ग
आरोपियों की तीन गलतियों ने इस ‘परफेक्ट मर्डर’ का भंडाफोड़ कर दिया। 
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पहला शक चेतन पर गया। समझने वाली बात है कि जून की भयंकर गर्मी में चेतन का मोटी विंटर हुडी पहनकर घूमना सीसीटीवी में कैद हो गया, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके अलावा जब पुलिस ने चेतन के फोन पर आए कॉल्स की जांच की, तो लोगों ने बताया कि फोन चेतन ने नहीं, बल्कि किसी और ने उठाया था।
पिता को ऐसे हुआ शक
गौरतलब है कि 21 जून को केतन के पिता, रिश्तेदार और उसके दोस्त (नवदीप जिंदल और तरुण मित्तल) उस पहाड़ी पर गए जहां से केतन गिरा था। वहां के हालात देखकर परिवार को समझ आ गया कि कोई इंसान वहां से गलती से नहीं फिसल सकता।
इसके अलावा सिया का फोन लगातार बिजी रहता था और वह बार-बार अपने दोस्त ‘चेतन’ का नाम लेती थी, जिससे परिवार का शक यकीन में बदल गया कि सिया और चेतन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने मिलकर केतन की जान ली है।
यह भी पढ़ें- क्या तीन साल की आजादी के लिए सिया ने छीन ली अपने मंगेतर की जिंदगी? केतन हत्याकांड में नया खुलासा
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News