गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मुकदमे की सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में महिला के साथ अश्लील हरकत और मोबाइल से वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर कोर्ट परिसर में हंगामा हुआ।
गैलरी में वीडियो मिलने पर जज ने आरोपी का मोबाइल जब्त करा दिया। पीड़िता की शिकायत कविनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 जून को एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में पॉक्सो अदालत में पेशी पर पहुंची थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे विपक्षी राजीव सचदेवा ने कोर्ट रूम के अंदर उन्हें अश्लील इशारा किया।
उसने उन्हें धमकाते हुए कोर्ट के बाहर निकलने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि इसी दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बनाने लगा। उन्होंने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया, जिससे कोर्ट रूम और बाहर गैलरी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामे की सूचना मिलने पर न्यायाधीश मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल में महिला का वीडियो मिला, जिसके बाद न्यायाधीश ने मोबाइल जब्त कराने के निर्देश दिए। घटना के संबंध में पीड़िता ने कविनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीसीपी सिटी धवल जयसवाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर 28 जून को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों के बयान, उपलब्ध साक्ष्य और जब्त मोबाइल की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
————-
योगेन्द्र सागर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play