थानाध्यक्ष ने सर्विस पिस्टल से एक तो एसटीएफ जवान ने चार गोलियां चलाई थी भरत भूषण तिवारी के पास से मिले अवैध पिस्टल और खोखों की भी की जा रही जांच भरत तिवारी के पिस्टल से 10-12 राउंड फायरिंग की चर्चा की गई है एफआईआर में बिलौटी मुठभेड़ में बैलिस्टिक जांच के जरिए एनकाउंटर का सच जानने की कोशिश कोर्ट की अनुमति के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गये तीनों पिस्टल सहित सभी प्रदर्श आरा।
हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में वैज्ञानिक जांच तेज कर दी गई है। इसके तहत एनकाउंटर में शामिल शाहपुर के निलंबित थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार और एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की सर्विस पिस्टल सहित तीन हथियारों की फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अदालत की अनुमति के बाद तीनों पिस्टल और खोखे सहित सभी प्रदर्शों को पटना स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
जांच के लिए भेजे गये तीन पिस्टलों में से एक एनकाउंटर के बाद भरत भूषण तिवारी के पास से बरामद किया गया था। घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस और दो खोखे भी जब्त किये गये थे। एफएसएल जांच के दौरान पिस्टल और खोखों का मिलान भी किया जायेगा। वहीं, जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि एनकाउंटर के दौरान भरत भूषण तिवारी को गोली मारने में किस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। बताया जा रहा है कि 17 जून की सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस ने भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर कर दिया गया था।
भरत भूषण तिवारी की फायरिंग में पुलिस की ओर से पांच राउंड गोलियां चलाई गई थीं। पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक राउंड थानाध्यक्ष, जबकि एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की ओर से अपने सरकारी पिस्टल से चार राउंड फायरिंग की गयी थी। वहीं, भरत भूषण तिवारी की ओर से दस से 12 राउंड फायरिंग की गयी थी। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस एवं मैगजीन लोड एक पिस्टल और दो खोखा बरामद किया था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play