Feedback
भारत और आयरलैंड के बीच रविवार (28 जून) को दूसरे टी20 मुकाबले से पहले सभी की निगाहें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं. उम्मीद की जा रही थी कि पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया अपनी प्लेइंग-11 में इस युवा बल्लेबाज को शामिल करेगी. हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव तो किए, लेकिन वैभव के इंटरनेशन डेब्यू का इंतजार खत्म नहीं हुआ. वैभव को इस मुकाबले में भी मौका नहीं मिला.
युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला. सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू करने वाले क्रमश: 120वें और 121वें खिलाड़ी हैं. सूर्यांश शेडगे को डेब्यू कैप संजू सैमसन ने पहनाई. वहीं प्रिंस यादव ने शिवम दुबे के हाथों डेब्यू कैप रिसीव किया.
Welcoming #TeamIndia T20I Caps No. 1️⃣2️⃣0️⃣ and 1️⃣2️⃣1️⃣ 🧢👏
Things we love to see, as Suryansh Shedge and Prince Yadav are set to make their debuts 🌟
Updates ▶️ https://t.co/L8GAMNqUC4#IREvIND pic.twitter.com/XNhYh1bHB8
मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. श्रेयस अय्यर ने बताया कि मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है क्योंकि बारिश कभी भी खेल में दखल डाल सकती है और टीम शुरुआती परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहती है. हालांकि श्रेयस अय्यर ने वैभव सूयर्वंशी को लेकर कुछ बयान नहीं दिया.
श्रेयस ने ये जरूर कहा कि टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं और सभी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं. श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मौसम को देखते हुए यह सही फैसला लगा. यहां कभी भी बारिश हो सकती है और हम परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहते हैं.
पहले मैच में मिली हार पर भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम को हालात के मुताबिक जल्दी खुद को ढालना होगा. श्रेयस कहते हैं, ‘सबसे जरूरी है कि हम परिस्थितियों के हिसाब से खुद को जल्दी एडजस्ट करें. आयरलैंड ने पिछले मैच में काफी स्मार्ट क्रिकेट खेला था. हमें भी तय पैटर्न में फंसने के बजाय हालात के मुताबिक फैसले लेने होंगे और अपने बेसिक्स पर भरोसा करना होगा.’
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के लिए चयन में न्याय मत खोजिए… कहीं अगला सचिन इंतजार करता न रह जाए
श्रेयस अय्यर ने डेब्यूटेंट सूर्यांश शेडगे की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह युवा खिलाड़ी लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रहा है और अब उसे उसकी मेहनत का इनाम मिला है. श्रेयस ने कहा, ‘सूर्यांश एक पावरफुल और विस्फोटक बल्लेबाज है. उसने घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और इंडिया-ए के लिए लगातार रन बनाए हैं. उसके पास यूथ क्रिकेट का भी अच्छा अनुभव है. उसने मौके का इंतजार किया और अब वह उसका फायदा उठा रहा है.’
वहीं, तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें बिना किसी दबाव के खेलने देना चाहता है. श्रेयस कहते हैं, ‘यह उसका पहला टी20 इंटरनेशनल मैच है. मैं उस पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहता. सबसे जरूरी है कि वह इस माहौल का अनुभव ले और सीखे. उसने पिछला मैच देखा है और मुझे भरोसा है कि वह परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढाल लेगा.’
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने से उनके प्रशंसकों को जरूर निराशा हुई होगी. माना जा रहा था कि उन्हें आयरलैंड टूर पर डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने फिलहाल अनुभव और टीम संयोजन को प्राथमिकता दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वैभव को इंग्लैंड दौरे में मौका मिलता है या नहीं…
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू