छुट्टियां खत्म, ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं – Live Hindustan

गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो गईं। अब परिवार लेकर काम पर लौटने वालों को ट्रेनों में सीट के लिए जंग लड़नी पड़ रही है। आरक्षण कराने के बावजूद लोगों को अपनी सीट तक पहुंचने के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस की एस-4 बोगी में यात्रा कर रहे एमडी दानिश रजा ने भीड़ के कारण हो रही परेशानियों कोर एक्स पर रेलवे से बयां किया है। बताया कि बोगी में क्षमता से तीन गुना अधिक भरे यात्रियों के कारणअपनी सीट तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। इसी ट्रेन के एस-1 के यात्री प्रदीप सिंह ने भी भीड़ के कारण सीट से हिल नहीं पाने तक की बात कही। ऐसी भीड़ के कारण बच्चों और महिलाओं सहित बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही। शौचालय तक जाना मुश्किल हो रहा। बिहार संपर्क क्रांति के यात्री अजय ठाकुर ने एक्स पर बताया कि पेंट्री वालों ने गैलरी और शौचालय ब्लाक कर रखा है। यात्री कान्हा ने बिहार से दिल्ली जा रही ट्रेन की थर्ड एसी कोच बी-4 में भी कुछ ऐसे ही हालात की बात कही。
गर्मी की छुट्टियां बिता कर लौट रही भीड़ से नियमित ट्रेनों में ही सीटों को लेकर मारामारी हो रही है। भीड़ को देखते हुए चलाई गई समर स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली चल रही हैं। लेकिन अत्याधिक विलंब से चल रही इन ट्रेनों में लोग आरक्षण कराने से बच रहे। रेलवे के अनुसार 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल, 05301 मऊ-अम्बाला कैंट, 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश,छपरा-पठानकोट, 05057 गोरखपुर-दिल्ली, 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में जुलाई में कुछ कुछ सीटें खाली हैं。
नई दिल्ली से बनारस जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के एसी बोगी में बारिश का पानी टपकने का मामला सामने आया है। यात्री विनोद यादव ने रेलवे को एक्स पर शिकायत में बताया कि जरा सी देर के लिए बारिश हुई तो एसी कोच बी-4 में बारिश का पानी टपकने लगा। बोगी की लाइट के पास से टपक रहे पानी का अविलंब समाधान कराने का अनुरोध किया है, ताकि शार्ट सर्किट न हो जाए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News