नेतृत्व प्रशिक्षण के लिए सलगी की मुखिया चयनित – Live Hindustan

लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के सलगी ग्राम पंचायत की मुखिया सुमित्रा कुमारी का चयन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘शी-रिप्रेजेंट’ राष्ट्रीय नेतृत्व विकास कार्यक्रम के लिए किया गया है। देश के 25 राज्यों से चयनित 50 जनप्रतिनिधियों में उन्हें भी स्थान मिला है। लोहरदगा जिले से इस कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाली वह एकमात्र महिला जनप्रतिनिधि हैं।
27 जून से तीन जुलाई तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में महिला नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, प्रभावी संवाद कौशल, सार्वजनिक नीति और स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों को संसद भवन के भ्रमण के साथ विभिन्न सेमिनार और संवाद सत्रों में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा।मुखिया सुमित्रा कुमारी ने कहा कि यह चयन सलगी पंचायत और पूरे लोहरदगा जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय पंचायत की जनता के सहयोग और विकास कार्यों में मिले विश्वास को दिया.
ग्रामीण क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सरोकार और पंचायत स्तर पर सक्रिय कार्यों के कारण उनका चयन हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और महिलाओं में खुशी है। लोगों ने इसे जिले के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News