वाराणसी में जितेंद्र पटेल हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, साइबर गैंग का खुलासा – Jagran

वाराणसी में परचून कारोबारी जितेंद्र पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनके पैर में गोली लगी। जांच में …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
जितेंद्र पटेल हत्याकांड में दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, घायल हुए।
पुलिस ने साइबर गैंग से जुड़े तीन अन्य आरोपी भी पकड़े।
बदमाशों ने बैंक खाते से लाखों हड़पने के लिए हत्या की।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। आठ जून को परचून कारोबारी जितेंद्र पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद चलाए गए अभियान में तीन अन्य आरोपितों के भी पकड़े जाने की सूचना है।
जांच में सामने आया कि हत्या के तार साइबर गैंग से जुड़े हैं। घायल और पकड़े गए सभी बदमाश मीरजापुर के अहरौरा निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी जितेंद्र के बैंक खाते में जमा लाखों रुपये हड़पना चाहते थे। कई कोशिशों के बावजूद रकम नहीं मिलने पर उन्होंने लूट की योजना बनाई और विरोध करने पर जितेंद्र को गोली मार दी थी।
varanasi encounter 29 june
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।
35 वर्षीय जितेंद्र पटेल की जनरल स्टोर की दुकान थी। आठ जून की रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौटते समय बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने तकनीकी और सर्विलांस जांच के आधार पर आरोपितों तक पहुंच बनाई।
यह भी पढ़ें- मथुरा डीएम सीपी सिंह के नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास, डीएम ने FIR के दिए आदेश
यह भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से नाराजगी: ‘शख्स’ को सड़क पर घुमाया, मेंटल हॉस्पिटल में दिखायाा… आगरा में हिंदू महासभा का अनूठा विरोध प्रदर्शन

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News