पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस ने इस वक्त पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक, हर कोई इस खौफनाक वारदात से हैरान है. आम जनता के साथ-साथ अब बॉलीवुड हस्तियां भी इस पर खुलकर अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं. हाल ही में कंगना रनौत के बयान के बाद, अब मशहूर संगीतकार और गायक अमाल मलिक ने भी केतन हत्याकांड पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है.
अमाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महिलाओं के नाम एक लंबा नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने जेंडर, जवाबदेही और हालिया हत्या के मामले पर अपने विचार रखे.
उन्होंने लिखा, प्रिय महिलाओं! पीढ़ियों से यह सच रहा है कि हम पुरुषों की वजह से आप सभी ने बहुत कुछ सहा है. इसके लिए मैं माफी मांगता हूं और पुरुषों के प्रति आपके सामूहिक गुस्से का समर्थन करता हूं. अपने ऊपर होने वाले अत्याचार के खिलाफ लड़ना जरूरी है लेकिन कृपया इसे केवल उन लोगों तक सीमित रखें जो आपको दबाने की कोशिश करते हैं.

उन्होंने लिखा, “हर चीज को ‘टॉक्सिक’ का नाम देना और अपनी जिम्मेदारी न लेना ही वजह है कि हम असली संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं. किसी भी पक्ष की ओर से शारीरिक हिंसा टॉक्सिक है. भावनाओं की जगह सिर्फ पैसे के पीछे भागना टॉक्सिक है. सोशल मीडिया वाली शादी के पीछे भागना टॉक्सिक है. किसी ऐसे इंसान को बर्बाद कर देना, जिसके साथ आगे बढ़ने का कभी इरादा ही नहीं था, वह भी टॉक्सिक है.”
उन्होंने कहा, “क्या आपको इंस्टाग्राम के लिए शादी चाहिए या एक सच्ची शादी? क्या आप लोनावला में एक प्यारा-सा हनीमून स्वीकार कर सकती हैं या आपको लगता है कि अगर वह मुझसे प्यार करता है तो मुझे भारत से बाहर लेकर जाएगा? ठीक है, हम सभी अच्छी जिंदगी चाहते हैं. लेकिन क्या सच्चा प्यार मालदीव के किसी द्वीप पर जाकर अलग महसूस होता है?”
गायक अमाल ने लिखा, “यह इंसान इस अंजाम का हकदार नहीं था. उसकी मुस्कान और उसकी आंखों को देखिए. देखिए कि वह उससे शादी करने को लेकर कितना खुश था. केतन अग्रवाल बेहद मासूम और स्नेही इंसान लगते थे.”
एक अन्य पोस्ट में अमाल ने लिखा, “उसे मारने के लिए उसने जितनी मेहनत की, उसका सिर्फ एक छोटा-सा हिस्सा ‘ना’ कहने में लग जाता. वह साफ कह सकती थी कि मेरा दिल किसी और के लिए धड़कता है और मैं किसी दूसरे आदमी से प्यार करती हूं. अगर इसके बाद भी वह नहीं मानता और जबरदस्ती करता, तो वह अपने परिवार को बता सकती थी और उन्हें बीच में ला सकती थी. दुनिया में कोई भी किसी पढ़ी-लिखी और कमाने वाली महिला को उसकी इच्छा के खिलाफ मजबूर नहीं कर सकता.”
अमाल ने आगे लिखा, “भारत में कानून महिलाओं के लिए पुरुषों की तुलना में बेहतर हैं, लेकिन उनका दुरुपयोग कर व्यवस्था से खिलवाड़ क्यों किया जाए? केवल एक कमजोर आदमी ही किसी दूसरे आदमी के खिलाफ ऐसी साजिश रच सकता है. इन दोनों की हिम्मत देखिए कि किसी का बेटा छीन लेने के बाद भी उन्होंने सोचा कि वे खुशहाल जिंदगी जी पाएंगे. एक जिंदगी खत्म हो गई. परिवार बिखर गए. ये राक्षस हैं.”
गायक की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब पुणे के व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले की जांच जारी है.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED