Feedback
उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा मौका सामने आया है. राज्य के कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर नई भर्ती शुरू की गई है. खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा. योग्य महिला अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित पात्रता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार अपने जिले के नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. मेरठ, बागपत, कन्नौज, बिजनौर समेत 6 नए जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं. इससे जुड़ी बाकी की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें.
क्या है भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख?
यूपी आंगनवाड़ी की इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख भी अलग-अलग तय की गई है. उम्मीदवारों को इस आधार पर ही आवेदन करना होगा.ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लगेगा.
जिलों के हिसाब से वैकेंसी
क्या होनी चाहिए योग्यता?
जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास कम से कम 12वीं की डिग्री होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट अधिकतम योग्यता के आधार पर बनाई जाएगी. वहीं, इस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसकी गणना 10वीं की मार्कशीट के बेसिस पर की जाएगी. इस पद पर केवल महिलाओं का चयन होगा.
इस जानकारियों पर भी दें ध्यान
ऐसे करें अप्लाई
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू