459 करोड़ रुपये का मिला इंटरनेशनल ऑर्डर, सुस्त शेयरों में आई जान, करीब 4% चढ़ा कंपनी का स्टॉक – Live Hindustan

मुख्य बातें

Transrail Lighting Share Price: ट्रांसरेल लाइटिंग लाइटिंग के शेयरों में आज करीब 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह स्टॉक नए वर्क ऑर्डर के मिलने की वजह से उछाल के साथ आज कारोबार कर रहा है। कंपनी ने नए वर्क ऑर्डर की जानकारी शेयर बाजारों को दी है। बता दें, बीएसई में आज Transrail Lighting के शेयर 520.10 रुपये के स्तर पर सोमवार को ओपन हुए। दिन में यह स्टॉक 531.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी भी देखने को मिली। लेकिन स्टॉक हरे निशान के ऊपर ही कारोबार कर रहा था। आज शेयर बाजार में करीब 11 लाख ट्रांसरेल लाइटिंग के शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। आम तौर पर एक सप्ताह में औसतन 7 लाख शेयरों की खरीद और बिक्री इस स्टॉक में देखने को मिलती है।

Transrail Lighting ने दी जानकारी में बताया है कि उन्हें एक इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 459 करोड़ रुपये की है। यह काम कंपनी को ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट में मिला है। इस नए वर्क ऑर्डर को मिला दें इस साल कंपनी को कुल 1034 करोड़ रुपये का काम मिल चुका है।

बीते एक महीने में स्टॉक का दाम 8 प्रतिशत बढ़ा है। इस हालिया तेजी के बाद भी कंपनी के शेयरों का दाम इस साल अबतक 7.57 प्रतिशत लुढ़क चुका है। वहीं, एक साल में स्टॉक की कीमतों में 21.58 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। Transrail Lighting का 52 वीक हाई 855.40 रुपये और 52 वीक लो लेवल 450 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 6914 करोड़ रुपये का है। यह स्टॉक 27 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। तब स्टॉक की कीमत 553.55 रुपये था।

ट्रांसरेल लाइटिंग ने एक बार निवेशकों को डिविडेंड भी दिया है। बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी के शेयर पिछले साल सितंबर में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। कंपनी ने तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 0.80 रुपये का डिविडेंड दिया था। बीएसई की साइट पर मौजूदा डाटा के अनुसार सितंबर 2025 में प्रमोटर की हिस्सेदारी 71.12 प्रतिशत थी। और पब्लिक की हिस्सेदारी 28.88 प्रतिशत थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News