Gaya News छह माह में 186 मामलों का निष्पादन, रेल एसपी ने अपराध नियंत्रण में तेजी लाने के दिए निर्देश – Live Hindustan

Gaya News रेल पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनंत कुमार राय ने सोमवार को गया जंक्शन रेल थाना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जनवरी से जून 2026 तक थाना द्वारा किए गए कार्यों का आकलन किया गया। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रेल क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। समीक्षा के दौरान बताया गया कि बीते छह माह में रेल थाना ने कुल 186 मामलों का सफल निष्पादन किया है। अनुसंधान में तेजी लाने के कारण लंबित मामलों की संख्या घटकर 96 रह गई है। रेल एसपी ने इसे संतोषजनक उपलब्धि बताते हुए शेष मामलों के भी त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने और हर मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया。

रेल थाना ने इस अवधि में अवैध शराब, मादक पदार्थों और चोरी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 1,337 लीटर अंग्रेजी शराब, 2,343 लीटर देसी शराब, 97 किलोग्राम गांजा, 15 किलोग्राम पोपी हस्क पाउडर तथा 464 किलोग्राम महुआ फूल बरामद किया गया। शराब तस्करी के आरोप में 67 लोगों सहित विभिन्न मामलों में कुल 153 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 82 चोरी के मामलों तथा चार अन्य मामलों के आरोपी शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान रेल पुलिस ने चोरी और अन्य मामलों में 148 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की। इसके अलावा 44 ग्राम सोना और 604 ग्राम चांदी भी जब्त की गई। रेल एसपी अनंत कुमार राय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जीआरपी और आरपीएफ आपसी समन्वय के साथ संयुक्त अभियान चलाकर रेल अपराध, तस्करी और चोरी पर प्रभावी नियंत्रण करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए दोनों एजेंसियां हमेशा सक्रिय रहें तथा रेलवे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News