निंबोली के दाम 20 से घटकर 15 रुपए KG हुए: कुक्षी में बंपर आवक से हुई गिरावट; दक्षिण भारत के राज्यों में भेज… – Dainik Bhaskar

कुक्षी तहसील में निंबोली (नीम के फल) के दामों में गिरावट हुई है। जून महीने में हुई बंपर आवक के चलते निंबोली के भाव बाजार में 20 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 15 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं।
थोक भाव में 500 रुपए प्रति क्विंटल की आई मंदी
व्यापारियों ने बताया कि निंबोली की भारी आवक ही इस मंदी का मुख्य कारण है। करीब एक महीना पहले जब सीजन की शुरुआत हुई थी, तब थोक बाजार में निंबोली के भाव 2200 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे थे, जो अब घटकर 1700 रुपए प्रति क्विंटल पर आ चुके हैं।
वहीं, फुटकर व्यापारी इस समय ग्रामीण क्षेत्रों के संग्रहकर्ताओं और किसानों से 15 रुपये प्रति किलो के भाव पर इसकी खरीदी कर रहे हैं।
दक्षिण भारतीय राज्यों में जा रहा निंबोली का स्टॉक
कुक्षी तहसील के बाजारों में इन दिनों निंबोली की आवक का अंतिम दौर चल रहा है। पिछले दो सप्ताह से दक्षिण भारत के प्रमुख राज्यों जैसे केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के लिए निंबोली से भरे वाहनों का लदान लगातार जारी है।
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि अब तक कुक्षी तहसील से करीब 150 ट्रालों के जरिए लगभग 45 हजार क्विंटल निंबोली दक्षिण भारत भेजी जा चुकी है।
सीजन का अंतिम सप्ताह: अब खेती-किसानी में जुटेंगे ग्रामीण
सोमवार को बाग डेहरी के साप्ताहिक हाट-बाजार में कुल 4 हजार क्विंटल और टांडा कुक्षी बाजार में करीब 2 हजार क्विंटल निंबोली की आवक दर्ज की गई। निंबोली के थोक व्यापारी रोहित झंवर और पल्लव अगाल ने बताया कि यह इस सीजन की आवक का अंतिम सप्ताह है।
चूंकि क्षेत्र में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए अब ग्रामीण और किसान नीम के पेड़ से निंबोली बीनने का काम छोड़ अपने नियमित कृषि कार्यों (बोवनी आदि) में व्यस्त हो गए हैं। इसके अलावा पेड़ों पर भी अब निंबोली खत्म हो चुकी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News