Bhagalpur News कटोरिया से जितेन्द्र की रिपोर्ट कटोरिया प्रखंड के जमदाहा स्थित प्राचीन एवं आस्था के केंद्र भयहरण स्थान में सोमवार को आद्रा नक्षत्र के अवसर पर वार्षिक पूजनोत्सव श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने दुबे बाबा का पवित्र जल एवं दूध से अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इसके बाद जनेऊ, सुपारी, नैवेद्य, फल-फूल, धूप-दीप एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल, निरोगी जीवन एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। परंपरा के अनुसार कई श्रद्धालुओं ने बकरे की बलि भी चढ़ाई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूजा-अनुष्ठान को पुजारी दिनेश राय एवं अभय राय ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। पूजा स्थल परिसर में पूजा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने बताया कि आद्रा नक्षत्र के अवसर पर भयहरण स्थान में वर्षों से यह वार्षिक पूजनोत्सव आयोजित होता आ रहा है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और बाबा की कृपा से परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहती है। इसी आस्था के कारण हर वर्ष इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इस मौके पर संतोष मंडल, सरजू मंडल, रोहित साह, शंभू मिश्र, लक्ष्मी कुमारी, सुलेखा कुमारी, किरण देवी, बबलू मिश्र, राहुल साह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play