प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी विषय के 888 और संगीत के 117 अभ्यर्थियों के आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए हैं। आयोग ने कारण के साथ सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर सोमवार को जारी कर दिए। हिंदी के 690 पदों के लिए छह दिसंबर को आयोजित प्रारम्भिक परीक्षा में पंजीकृत 1,29,511 अभ्यर्थियों में से 82,007 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। पांच फरवरी को घोषित परिणाम में इनमें से 8,162 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। अब इन 8,162 अभ्यर्थियों में से भी 888 कम हो गए हैं。
सर्वाधिक 294 आवेदन इसलिए निरस्त हुए हैं क्योंकि ये अभ्यर्थी अनिवार्य शैक्षिक अर्हता एक विषय के रूप में संस्कृत के साथ इंटरमीडिएट अथवा उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद से उत्तर मध्यमा परीक्षा उत्तीर्ण नहीं थे। इसके अलावा 36 अभ्यर्थियों के पास स्नातक में एक विषय के रूप में हिंदी नहीं होने के कारण उन्हें मुख्य परीक्षा से बाहर किया गया है। 282 अभ्यर्थियों के आवेदन इसलिए निरस्त हो गए क्योंकि सभी ने निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भरा था। अंतिम तिथि 24 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी लोक सेवा आयोग में जमा नहीं करने के कारण 60 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।
40 अभ्यर्थियों के कुशल/उत्कृष्ट खिलाड़ी होने संबंधित प्रमाणपत्र/अभिलेख अमान्य होने जबकि 30 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र/अभिलेख प्रस्तुत न होने के कारण ऐसे 70 आवेदन निरस्त हुए हैं। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी का दावा करने के बावजूद प्रमाणपत्र नहीं देने के कारण 37 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हुए हैं। एलटी ग्रेड संगीत विषय में निरस्त 117 आवेदनों में सर्वाधिक 60 उन अभ्यर्थियों के हैं जिन्होंने निर्धारित अंतिम तिथि 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी लोक सेवा आयोग में जमा नहीं की थी।
23 अभ्यर्थियों के आवेदन इसलिए निरस्त हुए हैं क्योंकि उनके पास बीएड की डिग्री ही नहीं है। संगीत के 69 पदों पर चयन के लिए 25 जनवरी को आयोजित प्रारम्भिक परीक्षा में पंजीकृत 3729 अभ्यर्थियों में से 1874 शामिल हुए थे। इनमें से कुल 433 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं। अब 117 आवेदन निरस्त होने के बाद 316 अभ्यर्थी मैदान में बचे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play