पलामू पीड़ितों का हाल जानने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री – Live Hindustan

रांची, वरीय संवाददाता। पलामू जिले के एक ही परिवार के पीड़ित मरीजों का हालचाल जानने और उनके इलाज की समीक्षा के लिए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को रिम्स ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री और अधिकारियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। निर्देश दिया कि मरीजों के बेहतर उपचार के लिए विशेषज्ञों की समर्पित टीम गठित कर समन्वित इलाज सुनिश्चित किया जाए। जरूरत पड़ने पर देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से टेली-कंसल्टेशन लेने और आवश्यक होने पर समयबद्ध तरीके से रेफर करने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने दवाओं, जांच और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देने पर जोर दिया।

घटना में मृत परिजनों के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का भी निर्देश दिया गया। विशेषज्ञों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर एपिडेमिक ड्रॉप्सी की आशंका जताई है। हालांकि, अंतिम पुष्टि फॉरेंसिक और प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। रिम्स प्रशासन ने सभी मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिनेश यादव, रिम्स के कार्यकारी निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News