Darbhanga News डीएमसीएच में जलजमाव होने से परेशान रहे मरीज – Live Hindustan

Darbhanga News संजय लाला,दरभंगा। झमाझम बारिश से सोमवार को डीएमसीएच परिसर जलमग्न हो गया। इमरजेंसी चौराहा और न्यू सर्जरी ब्लॉक जाने वाली सड़क पर जलजमाव बना है। वहीं, कर्पूरी चौक से डीएमसीएच होकर नाका नंबर छह जाने वाली सड़क और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पोर्टिको में पानी भर गया। पुरानी सेंट्रल ओपीडी, मेडिसिन वार्ड, आईसीयू, ईएनटी आदि जगहों पर जमे गंदे पानी होकर लोगों को आवाजाही करनी पड़ी। सेंट्रल ओपीडी में पानी में खड़े होकर मरीज और स्वजन पर्ची कटाने को मजबूर रहे। इसी गंदे पानी में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ अपनी डयूटी पर गए। ईएनटी, स्किन, दांत और मनोचिकित्सा विभाग में इलाज कराने जाने में हुई।

पुरानी ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर तक बारिश का पानी पहुंच गया। वहीं, मेडिसिन वार्ड के परिसर में भी घुटनेभर पानी लगा गया। स्वजन मुश्किल से जलजमाव के बीच में अपने मरीजों के लिए जरूरी समान लेकर आते-जाते रहे।इधर, मेडिकल कॉलेज परिसर में घुटनेभर पानी जमा होने से छात्रों व जांच कराने के लिए भी मरीजों को कठिनाई झेलनी पड़ी। यूजी गर्ल्स हॉस्टल के मुख्य गेट पर नाले का पानी चढ़ने से छात्राएं परेशान हैं। हालांकि जलजमाव दूर करने के लिए दमकल लगाया गया है, पर पानी निकासी की रफ्तार धीमी है। इसके चलते मंगलवार को भी कई जगह जलजमाव बरकरार रहने से मरीजों की पीड़ा बढ़ी रहने की आशंका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News