Aaj 30 june ka Mausam: कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं 43°C की तपिश! दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून? जानें आपके रा – India.Com

Aaj 30 june ka Mausam:  देशभर में मौसम का मिजाज दो हिस्सों में बंटा हुआ है. एक तरफ उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू से जूझ रहा है, वहीं पूर्वोत्तर और पश्चिमी तट पर भारी बारिश का दौर जारी है. देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय है, जबकि उत्तर-पश्चिम में लू की स्थिति बनी हुई है. 30 जून को पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश, पश्चिमी तट पर मूसलाधार वर्षा और उत्तरी मैदानी इलाकों में गर्मी-नमी का संयोजन देखने को मिल सकता है. किसान और यात्री सतर्क रहें. आइए जानते हैं राज्यवार देशभर में कहां कैसा है मौसम.

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू या गंभीर लू की स्थिति संभावित है. IMD प्रेस रिलीज के मुताबिक, अधिकतम तापमान 40-43°C के आसपास रह सकता है. कुछ जगहों पर हल्की बारिश या आंधी संभव.

दिल्ली-एनसीआर में इस समय भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है. लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी.आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ शाम या रात के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं. इससे तापमान में मामूली गिरावट महसूस हो सकती है, लेकिन व्यापक राहत मिलने की संभावना कम है. 1 जुलाई यानी बुधवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दिन से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू होने का अनुमान है. कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 5 से 6 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली-एनसीआर में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है.

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (extremely heavy rainfall). बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं.
सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30 जून को भी भारी से बहुत भारी बारिश. झारखंड, ओडिशा और बिहार के कुछ हिस्सों में मॉनसून की अच्छी गतिविधि. कोलकाता में गरज-चमक के साथ बारिश.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मॉनसून आगे बढ़ा हुआ. कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश. तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर.
कोंकण और गोवा में 29-30 जून के आसपास भारी बारिश. मुंबई और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मूसलाधार वर्षा, जलभराव संभव. राजस्थान में गर्म और सूखा मौसम.
भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई हिस्सों में 5 जुलाई के तक व्यापक बारिश होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मौसम अधिक खराब हो सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि 30 जून, 1 जुलाई और 4 से 5 जुलाई के बीच भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. इन दिनों कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की भी चेतावनी दी गई है. मध्य महाराष्ट्र में 2 और 3 जुलाई को कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, 29 जून से 5 जुलाई के बीच इस क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश जारी रह सकती है.
केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में मॉनसून सक्रिय. हैदराबाद सहित दक्षिणी राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश. तापमान 30-35°C के बीच.
आरएमसी के मुताबिक, कोयंबटूर जिले के पहाड़ी इलाकों और नीलगिरी में मंगलवार को भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में बारिश हल्की से मध्यम रहने की उम्मीद है. चेन्नई में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन के दौरान कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है. शहर में अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News