'लापरवाही भरा और आक्रामक कदम', भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की – Jagran

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही इस हमले को लापरवाही भरा और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बताया है। …और पढ़ें
पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव, (File Photo)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: भारत ने अफगानिस्तान के इलाकों में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। भारत सरकार ने इन हमलों को लापरवाही भरा और क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने वाला एक बड़ा हमला बताया है।
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का दावा है कि पाकिस्तान के इन डबल-टैप हमलों में 36 आम नागरिकों की मौत हुई है और 163 लोग घायल हुए हैं। दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने मरने वालों की संख्या 29 बताई है और दावा किया है कि मारे गए लोग आतंकी थे।
विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भारत अफगानिस्तान की जमीन पर पाकिस्तानी हवाई हमलों की सख्त निंदा करता है। मंत्रालय ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान का यह कदम अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला है और इससे पूरे इलाके की शांति को खतरा है।
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि यह पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दिखाता है। पाकिस्तान अपनी अंदरूनी नाकामियों को छिपाने के लिए अपनी सीमाओं के बाहर हिंसा का सहारा ले रहा है। इसके साथ ही भारत ने हमले में मारे गए मासूम लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ की है। साथ ही, भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता का पूरा समर्थन किया है।
गौरतलब है कि यह हमला पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान की तरफ से किया गया सबसे बड़ा और घातक हमला माना जा रहा है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को हुए इन हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार आने के बाद से ही दोनों पड़ोसियों के रिश्ते खराब चल रहे हैं।
पक्तिया प्रांत के रहने वाले 63 वर्षीय आदम खान ने बताया कि अस्पताल में बच्चों की जो हालत थी और उनके माता-पिता की जो चीखें थीं, उन्हें शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। हमले का शिकार हुए लोग मासूम नागरिक थे, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थीं जो रात में सो रहे थे।
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, 36 नागरिकों की मौत; सीमा पर बढ़ा तनाव

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News