गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के संजय यादव, उसका पुत्र अंगद कुमार, उसकी पत्नी शांति देवी, रामेश्वर यादव व उसकी पत्नी जितनी देवी व रवि रंजन यादव के अलावा दूसरे पक्ष के स्वर्गीय जपाली यादव का पुत्र सूर्य देव यादव, उसका पुत्र सुदामा यादव व चिनिया थाना क्षेत्र के सिगसिगा गांव निवासी अनिल यादव की पत्नी राधिका देवी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में अंगद ने आरोप लगाया है कि पहले से 12 फीट का सड़क सामूहिक छोड़ा गया था। दूसरे पक्ष के सुदामा यादव 20 फीट का सड़क मांग कर रहा है। उसी दौरान मुकेश यादव अपना घर तोड़कर मिट्टी को बराबर कर रहा था। उक्त क्रम में सूर्यदेव यादव, सुदामा यादव, नामधारी यादव, सोनू यादव एकजुट होकर झूठा आरोप लगाकर मारपीट करने लगे।
वहीं दूसरे पक्ष के सुदामा यादव ने बताया कि संजय यादव सड़क पर गाड़ी खड़ा कर दिया था। उसे हटाने के लिए कहे तो वह मना कर दिया। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद और मारपीट की घटना हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play