सीतामढ़ी। नेपाल के जलअधिग्रहण क्षेत्र में हुए बारिश का असर जिले होकर बहने वाली नदियों के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। बागमती नदी सहित अधवारा समूह की विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि जलस्तर बढ़ने के बावजूद सभी प्रमुख नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। इससे फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी है। लेकिन प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है। बागमती प्रमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदौली घाट पर मंगलवार की शाम छह बजे बागmati नदी का जलस्तर घटकर 56.35 सेमी दर्ज किया गया। यह सुबह की तुलना में कम है और खतरे के निशान 59.06 सेमी से काफी नीचे बह रहा है। जलस्तर में कमी आने से फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। इसके बावजूद विभाग लगातार नदी की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल अधिग्रहण क्षेत्र में होने वाली बारिश के अनुसार जलस्तर में बदलाव संभव है। इसलिए संबंधित तटवर्ती क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
संभावित बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संबंधित विभागों को नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं वज्रपात की आशंका को लेकर लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय अधिकारियों को सूचना दें।
जल अधिग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश के कारण बागमती सहित अन्य नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फिलहाल सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
मुकेश कुमार, सहायक अभियंता
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play