अंतर प्रांतीय कुमार साहित्य परिषद की ओर से 5 जुलाई को सुबह 11:30 बजे गांधी भवन में डॉ. संपत राज सेन की पुस्तक ‘हिंदी आत्मकथा : स्वरूप एवं परंपरा’ का विमोचन किया जाएगा।
परिषद की अध्यक्ष गीता भट्टाचार्य एवं महामंत्री डॉ. पद्मजा शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं आलोचक डॉ. बजरंग बिहारी तिवारी (दिल्ली) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कौशलनाथ उपाध्याय करेंगे। सारस्वत अतिथि डॉ. किशोरी लाल रैगर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. विकास नौटियाल रहेंगे। इस अवसर पर हिंदी आत्मकथा साहित्य की परंपरा, विकास, स्वरूप और विभिन्न आयामों पर चर्चा होगी। यह कृति हिंदी साहित्य के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और साहित्य प्रेमियों के लिए उपयोगी मानी जा रही है। समारोह में शहर के साहित्यकारों, प्रबुद्ध नागरिकों और विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.