मुख्य बातें
LPG Price 1 July: एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज 1 जुलाई को दिल्ली से लेकर पटना तक राहत की बारिश हुई है। दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत तो ₹942 ही रहेगी, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये घटकर ₹2930 हो गई है। पहले ₹3,113.50 थी। इस साल पहली बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। हालांकि, 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत जस की तस है।
इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के अनुसार लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3236 रुपये से घटकर 3052.5 रुपये पर आ गया है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर तो 968 का ही है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर आज से 3255.50 की जगह 3081.50 रुपये का हो गया है। वहीं पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये और कमर्शियल का दाम 3227 रुपये है। लेह में आज घरेलू सिलेंडर 1196.5 और कमर्शियल 3594.50 रुपये का है।
इस साल पहली बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1 दिसंबर 2025 में 1580.50 रुपये का था। जनवरी 2026 में यह 1691.50 रुपये और फरवरी में 1740.50 रुपये का हो गया। 1 मार्च 2026 को जब एलपीजी के नए रेट जारी हुए तो कमर्शियल सिलेंडर के दाम में महज 28 रुपये की वृद्धि हुई और यह 1768.50 रुपये पर पहुंच गए।
इसके बाद 7 मार्च को फिर से रेट जारी किए गए 114.50 रुपये बढ़कर यह 1883 रुपये पर पहुंच गया। 1 अप्रैल 2026 को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2078.50 रुपये पर पहुंच गए।
मई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ऐतिहासिक रूप 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई और दिल्ली में कीमत सीधे पहुंच गई 3071.50 रुपये पर। राहत तो 1 जून को भी नहीं मिली। इस दिन इसमें 42 रुपये का इजाफा हुआ और दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1 जून से ₹3,113.50 का हो गया है।
घरेलू सिलेंडर के दाम पूरे एक साल बाद बदले थे। 7 मार्च 2026 को रसोई गैस के दाम प्रति सिलेंडर 60 रुपये बढ़ गए। दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से 913 रुपये पर पहुंच गईं। इसके बाद 7 जून को दाम 29 रुपये और बढ़ गए। यह सिलेंडर 942 रुपये का हो गया। यानी इस साल अब तक घरेलू LPG सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका है।
दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play