Shukra Gochar 2026: 4 जुलाई से बदलने वाली है 4 राशियों की किस्मत, शुक्र दिलाएंगे अपार धन-दौलत! – AajTak

Feedback
Shukra Gocahar : ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम और रचनात्मकता का कारक माना गया है.  शुक्र का गोचर जीवन में भौतिक सुखों और संबंधों की दिशा तय करता है. अब, 4 जुलाई 2026 की शाम 7 बजकर 18 मिनट पर शुक्र अपनी राशि बदल रहे हैं.  वे कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे 1 अगस्त तक विराजमान रहेंगे.  शुक्र के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा. 
शुक्र का यह गोचर मुख्य रूप से आपके करियर, रिश्तों और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव लाने वाला है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर सबसे शुभ फलदायी रहने वाला है. 
किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
1. मेष राशि (Aries): सफलता के नए द्वार
मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर पंचम भाव में हो रहा है. यह स्थान शिक्षा और प्रेम का केंद्र माना जाता है. 
करियर व शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिल सकती है. 
प्रेम जीवन: यदि आप सिंगल हैं, तो जीवन में किसी विशेष व्यक्ति का आगमन हो सकता है. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. 
आर्थिक पक्ष: निवेश से लाभ होगा.  लंबे समय से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे. 
2. कर्क राशि (Cancer): धन और सम्मान में वृद्धि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जो वाणी और धन का स्थान है. 
आर्थिक स्थिति: आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेग. धन संचय में वृद्धि होगी. 
कौशल का सम्मान: रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को नई पहचान और मान-सम्मान प्राप्त होगा.
नौकरी: नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यह समय बेहद अनुकूल है, मनचाही सफलता मिलने के प्रबल योग हैं.
3. सिंह राशि (Leo): व्यक्तित्व में आएगा आकर्षण
शुक्र का गोचर आपकी ही राशि (लग्न भाव) में हो रहा है. 
आत्मविश्वास: आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा.  समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. 
व्यापार: यदि आप कोई नया स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय स्वर्ण काल के समान है. 
पारिवारिक सहयोग: माता-पिता और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में भी प्रदर्शन बेहतर होगा.
4. तुला राशि (Libra): आय के नए स्रोत
तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं और यह गोचर आपके लाभ भाव में हो रहा है. 
आर्थिक उन्नति: आय के नए स्रोत खुलेंगे. जो लोग निवेश या शेयर बाजार से जुड़े हैं, उन्हें जबरदस्त लाभ मिल सकता है. 
मित्रों का सहयोग: पुराने मित्रों या बड़े भाई-बहनों की सलाह आपको करियर में बड़ी सफलता दिला सकती है. 
व्यावसायिक सफलता: नौकरीपेशा लोग यदि बिजनेस करने का मन बना रहे हैं, तो यह समय शुभ संकेत लेकर आया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News