Japanese PM India Visit: जापान की पीएम साने ताकाइची बुधवार (1 जुलाई) को भारत आ रही हैं. वह तीन दिवसीय दौरे पर तीन जुलाई तक यहां रहेंगी और 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी. साने ताकाइची पीएम नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय संवाद भी करेंगी. यात्रा का मुख्य एजेंडा आर्थिक सुरक्षा सहयोग पर उस संयुक्त घोषणा को आगे बढ़ाना है, जिस पर 2025 में हस्ताक्षर किए गए थे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते का मकसद दोनों देशों की रक्षा क्षमताओं और सैन्य तैयारियों को मजबूत करना है. दोनों सेनाओं के बीच तालमेल, साझा अभ्यास और सहयोग बढ़ाने पर जोर होगा.
2 जुलाई को सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में जापान की पीएम साने ताकाइची का औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित होगा. गुरुवार (3 जुलाई) सुबह 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी.
भारत और जापान के बीच रक्षा, आर्थिक सुरक्षा, व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), दूरसंचार, बायोगैस, तेल, गैस, ग्रीन हाइड्रोजन, खनिजों की खोज, मोबिलिटी पार्टनरशिप और फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में सहयोग के समझौते हो सकते हैं.
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, भारत-जापान के बीच कुल ट्रेड 2.4 लाख करोड़ रुपये का है. भारत जापान को 45 हजार करोड़ रुपये का सामान निर्यात करता है, जिसमें आर्गेनिक केमिकल, वाहन और ऑटो पार्ट्स, सीफूड, धातु उत्पाद और आभूषण शामिल हैं. वहीं जापान से भारत 15.5 लाख करोड़ रुपये का सामान आयात करता है, जिसमें भारी मशीनरी, तांबा, बॉयलर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल मशीनें, लोहा, स्टील और प्लास्टिक उत्पाद शामिल हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED