हिमाचल में भारी बारिश का कहर! भूस्खलन से 44 सड़कें बंद, 254 ट्रांसफार्मर ठप; ऑरेंज अलर्ट जारी – Live Hindustan

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ बारिश ने जहां किसानों और बागवानों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है, वहीं कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित होना शुरू हो गया है। शिमला सहित राज्य के अनेक हिस्सों में हो रही झमाझम बारिश से फसलों और बागानों को संजीवनी मिली है तथा लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दूसरी ओर लगातार वर्षा और भूस्खलन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में व्यापक वर्षा दर्ज की गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) की बुधवार सुबह तक की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन और वर्षा से प्रदेश में 44 सड़कें बंद हैं, जबकि 254 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक असर मंडी जिले में देखा गया है, जहां 28 सड़कें बंद हैं। कुल्लू जिले में 12 सड़कें, लाहौल-स्पीति में दो और ऊना जिले में भी दो सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। बिजली व्यवस्था पर भी आंधी-बारिश का व्यापक असर पड़ा है। मंडी जिले में 198 ट्रांसफार्मर खराब होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। सिरमौर में 44 और कुल्लू में 11 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। राहत की बात यह है कि राज्य में किसी भी पेयजल योजना के प्रभावित होने की सूचना नहीं है।

उधर, लाहौल-स्पीति जिले के जिस्पा क्षेत्र में मंगलवार रात बादल फटने से एक नाले में अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसके कारण लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और कई वाहन फंस गए। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग बहाल कर दिया है। लाहौल-स्पीति पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार फिलहाल लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां में 102.5 मिलीमीटर, घमरूर में 95.2 मिलीमीटर, गुलेर में 87.2 मिलीमीटर और पालमपुर में 74.4 मिलीमीटर बारिश हुई। चंबा जिले के सलूनी में 68.2 मिलीमीटर, मंडी के जोगिंदरनगर में 48 मिलीमीटर, बिलासपुर के काहू में 44.5 मिलीमीटर और बरठीं में 37.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा देहरा गोपीपुर में 38.3 मिलीमीटर तथा हमीरपुर के सुजानपुर टीहरा में 36 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हुई, जबकि हमीरपुर में 41 किलोमीटर प्रति घंटा और सियोबाग में 39 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं।

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 2 और 3 जुलाई को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 4 जुलाई को येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 5 और 6 जुलाई को फिर से भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 जुलाई को भी कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट रहेगा। विभाग ने भूस्खलन, अचानक बाढ़ और यातायात बाधित होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून को मानसून ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में प्रवेश किया था और अगले एक से दो दिनों के दौरान इसके पूरे प्रदेश में फैलने की संभावना है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

संक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News