बॉलीवुड सितारों और पैपराजी का रिश्ता हमेशा दिलचस्प रहा है. वो अपने कैमरे में सेलेब्स के हल पल को कैद कर लेना चाहते हैं, हालांकि इसे लेकर कई बार कलाकारों और पैपराजी के बीच बहस भी होती रही है. एक्टर्स का मानना है कि कई बार पैपराजी उन्हें कैप्चर करने के चक्कर में अपनी सीमाएं भूल जाते हैं और उनके पर्सनल लाइफ तक डिस्टर्ब कर देते हैं. ऐसा ही कुछ इस बार अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ हुआ, जब एक इवेंट में उन्होंने पैपराजी को खुलेआम फटकार लगा दी.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नेहा पहले कैमरों की तरफ देखती हैं और फिर सीधे सवाल करती हैं, “तुम में से कौन लेता है बैक शॉट?” उनके चेहरे पर साफ नाराजगी दिखाई देती है. इसके बाद वह बिना झिझक कहती हैं, “ये बदतमीजी बंद करो. मेरा नहीं करना है, किसी का भी नहीं करना है. बोल-बोलकर थक गए हैं.”
नेहा यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने कहा कि कलाकार हमेशा सम्मान के साथ पैपराजी से बात करते हैं, बदले में उनसे भी ऐसी ही उम्मीद रखते हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “हम लोग बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं. मत करो ये सब.” उनका लहज़ा गुस्से वाला जरूर था लेकिन साथ ही वो पैपराजी से अपनी सीमाओं ना लांघने की रिक्वेस्ट भी कर रही थीं.
A post shared by Filmygalaxy (@filmygalaxy)
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने नेहा धूपिया का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी महिला का पीछे से वीडियो बनाना या ऐसी तस्वीरें लेना गलत है. यूजर्स का कहना था कि सेलिब्रिटी होने का मतलब यह नहीं कि उनकी निजता और सम्मान की अनदेखी की जाए. वहीं कुछ लोगों का मानना था कि पैपराजी और कलाकारों के बीच इस तरह के मुद्दों पर स्पष्ट नियम होने चाहिए.
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेत्री ने इस तरह की नाराज़गी जाहिर की हो. इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस बैक शॉट वीडियो बनाने और वल्गर एंगल शूट करने और तस्वीरें लेने पर पैपराजी को टोक चुकी है. ऐसे मामलों ने कई बार इस सवाल को जन्म दिया है कि सेलिब्रिटी कवरेज और किसी की निजी गरिमा के बीच सीमा कहां तय होनी चाहिए.
नेहा धूपिया हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं. फिर वो चाहे महिलाएं से जुड़ा कोई मुद्दा हो, या फिर कोई सामाजिक मुद्दा. वो हर विषय पर खुलकर चर्चा करती हैं. इस बार भी उन्होंने बिना किसी झिझक के कैमरों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और साफ कर दिया कि सम्मानजनक व्यवहार हर किसी के लिए जरूरी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED