फरीदाबाद में घर से बाहर बुलाकर युवक पर चाकू मारे: बहन के लिव-इन का विरोध, पार्टनर ने साथियों के साथ दिया वा… – Dainik Bhaskar

फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में एक 24 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की
घायल युवक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। सूरज के पिता ईश्वर शर्मा ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी अपने पति से अलग रह रही है और पार्वती कॉलोनी में अभिषेक नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती है। इसी बात को लेकर सूरज और अभिषेक के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा और गाली-गलौज हो चुकी थी।
फोन पर हुई कहासुनी
मंगलवार की शाम करीब 7 बजे सूरज और अभिषेक के बीच फोन पर फिर से कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद अभिषेक अपने कुछ दोस्तों के साथ संजय कॉलोनी में सूरज के घर पहुंच गया। उसने सूरज को घर से बाहर बुलाया। बाहर आते ही दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
परिजनों का आरोप है कि अभिषेक अपने साथ चाकू लेकर आया था। झगड़े के दौरान उसने सूरज पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के दो वार सूरज के पेट के पास लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद अभिषेक और उसके साथी वहां से भाग गए।
पुलिस कर रही हमलावरों की तलाश
परिवार के लोगों ने तुरंत सूरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। ईश्वर शर्मा ने बताया कि इस हमले में अभिषेक के साथ उसके अन्य साथी भी शामिल थे। उन्होंने संजय कॉलोनी पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News