बुक्स फॉर ऑल ट्रस्ट, नोएडा ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल लादूवास, ब्लॉक नारायणपुर को निशुल्क वॉल हैंगिंग लाइब्रेरी दी है।
इस लाइब्रेरी में हिंदी और अंग्रेजी की लगभग 100 कविताएं, ज्ञानवर्धक, रोचक और प्रेरक कहानियों की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देना, उनकी रचनात्मकता और ज्ञान में वृद्धि करना तथा पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना है।
स्कूल के अध्यापकों ने छात्रों को दीवार पर सुलभ रूप से सजी इन पुस्तकों को नियमित रूप से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह महत्वपूर्ण सौगात प्रेरक शिक्षक लक्ष्मीकांत स्वामी के निरंतर प्रयासों और समन्वय के परिणामस्वरूप विद्यालय को प्राप्त हुई।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार मीणा ने वॉल हैंगिंग लाइब्रेरी की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने शिक्षा में सुधार के लिए प्रयासरत बुक्स फॉर ऑल ट्रस्ट, नोएडा के प्रति आभार भी जताया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर व्याख्याता अनिल कुमार जांगिड़, अध्यापक भूप सिंह जाट, जय प्रकाश, प्रियंका चौधरी, मनीषा मीना, कविता रजवानी और रजनी यादव सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.