Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अफसरों की लापरवाही पर एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया। उपस्थिति की जांच में नौ अधिकारी अनुपस्थित मिले। इस पर एसडीएम ने इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुआयना किया था। इसके बाद एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज शाही, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के साथ समाधान दिवस में आए शिकायती पत्रों पर एक के बाद एक जनसुनवाई कर रहे थे। पुलिस से जुड़े मामले सामने आने पर समाधान दिवस में सदर तहसील क्षेत्र के एक भी थानाध्यक्ष उपस्थित नहीं थे।
उनके प्रतिनिधि के रूप में उप निरीक्षक आए थे।इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताया। उपस्थिति पंजिका पर उपस्थित नामित अधिकारी को छोड़ किसी भी अधिकारी के प्रतिनिधि के हस्ताक्षर पर रोक लगा दिया। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि समाधान दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना किसी पूर्व सूचना के नौ अधिकारी अनुपस्थित मिले। इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। संतोषकजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play